Alia Bhatt&यs Birthday : आज आलिया भट्ट अपना 29वां जन्मदिन मना रही है। आलिया पिछले एक दशक से बाॅलीवुड में काम कर रही है। आइए जानते है आलिया की बेहतरीन पांच फिल्मों के बारे में जिसमें आलिया ने बेहतर परफॉरमेंस दी है।

मुंबई (मिडडे) । Alia Bhatt&यs Birthday आलिया भट्ट ने अपना डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द इयर (2012) फिल्म से किया था। जिसके बाद से ही आलिया बाॅलीवुड में धमाल मचाती जा रही है। आज आलिया भट्ट अपना 29वां जन्मदिन मना रही है। आलिया ने अभी तक कई फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग की है। आइए जानते है आलिया की बेहतरीन पांच फिल्मों के बारे में जिसमें आलिया ने दमदार परफॉरमेंस दी है।

हाईवे (2014)
फिल्म हाईवे में आलिया ने एक किडनैप हुई लड़की का किरदार निभाया है। अपने दमदार परफॉरमेंस से आलिया ने इस किरदार में जान डालकर रख दी थी। आलिया ने अपने किरादर में सच्चाई लाने के लिए मेकअप का यूज नही किया था। इस फिल्म में आलिया को अपहरण के बाद एक क्रूर दुनिया में फेंक दिया जाता है। जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है आलिया को आजादी का आनंद महसूस होता है और वह कारावास को ही अपनी नई दुनिया मान लेती है। यह एक बेहतरीन फिल्म थी जिसमें आलिया ने उम्दा प्रदर्शन किया है।

डियर जिंदगी (2016)
इस फिल्म में आलिया ने एक युवा लड़की कायरा का किरदार निभाया है। इस फिल्म में आलिया के किरदार के कई ब्रेक-अप होते है। इसके बाद वह डॉ जहांगीर (शाहरूख खान) से मिलती है, जो आलिया का उन रिश्तों से उभरने में आलिया की मदद करता है और लाइफ के बारे में समझाता है। यह फिल्म युवाओं के द्वारा खूब पसंद की गयी थी।

राजी (2018)
इस फिल्म में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान की कहानी दिखायी जाती है। इस फिल्म में आलिया एक भारतीय जासूस का किरदार निभाती है। इसके बाद आलिया के पिता आलिया की शादी एक पाकिस्तानी परिवार में कर देते है, ताकि आलिया को दुश्मन के बारे में कुछ जानकारी मिल सके। आलिया ने यह किरदार बखूबी निभाया है।

गली बाॅय (2019)
इस फिल्म में आलिया ने एक टिपिकल मुंबई की लड़की का किरदार निभाया है। जो अपनी पढाई के साथ- साथ अपने बॉयफ्रेंड मुराद (रणवीर सिंह) की मदद करती है। इसमें आलिया का किरदार गुस्सैल स्वभाव का है जो गुस्से में लोगों को मार देती है। इस फिल्म को कई अवार्ड भी मिले थे।

गंगूबाई काठियावाड़ी (2022)
आलिया भट्ट ने हमेशा नए किरदार निभाने के कोशिश की है। हाईवे और राजी के बाद, इस फिल्म में भी आलिया का जीवन एक अप्रत्याशित मोड़ लेता है। इस फिल्म में आलिया को उसके प्रेमी के द्वारा एक वेश्यालय में बेच दिया जाता है। एक साल बाद आलिया एक ऐसी महिला में बदल जाती है जिसे जीता नहीं जा सकता। इस फिल्म में आलिया भट्ट एक आकर्षक किरदार निभाती हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari