बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने से आंध्र प्रदेश ओडिशा तथा अंडमान और निकाेबार द्वीप समूह में भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं। पश्चिमोत्तर भारत में मौसम सूखा रहेगा।


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। दक्षिण पश्चिम मानसून फैजाबाद, फतेहपुर, नाैगोंग, राजगढ़, रतलाम, वल्लभ विद्यानगर, पोरबंदर से होते हुए लगातार वापसी कर रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपने पूर्वानुमान बुलेटिन में बताया है कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह के पास बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनता दिख रहा है।अंडमान में हो सकती है हल्की बरसातअगले 24 घंटों के दौरान इसके संकुचित हो कर आंध्र प्रदेश और ओडिशा से सटे तट की ओर 11 अक्टूबर तक बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मौसम की इस चाल के असर से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है।आंध्र प्रदेश और ओडिशा में होगी बारिश


आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों बाद भारी बारिश हो सकती है। रायलसीमा और कर्नाटक में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना दिख रही है। आईएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से अंडमान तट की ओर 55 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पांच दिनों तक सूखा रहेगा पश्चिमोत्तर भारत

भारतीय मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट के नजदीक बंगाल की खाड़ी में मछुआरों को न उतरने की चेतावनी जारी की है। अगले पांच दिनों तक पश्चिमोत्तर भारत के इलाकों में मौसम सूखा रहेगा। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट पर भारी बारिश और तूफान की आशंका है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh