आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों के नजदीक बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर की वजह से तटीय इलाकों और पूर्वी भारत में मौसम खराब रहेगा। इन इलाकों में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। राजस्थान, पंजाब, पश्चिमी हिमालय के इलाके, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून लौट रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपने पूर्वानुमान बुलेटिन में बताया है कि पछुआ हवाओं के चलते लौटता मानसून कई इलाकों में बरसात कर सकता है। अगले दो से तीन दिनों के बीच मानसून के लौटने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों के नजदीक बंगाल की खाड़ी मेंं चक्रवात नजर आ रहा है। इससे ओडिशा के तट पर लो प्रेशर भी बनता दिख रहा है।नाॅर्थवेस्ट में सूखा तो नाॅर्थईस्ट में भारी बारिश
ऐसे में आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल सहित आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अगले चार से पांच दिनों के बीच आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमोत्तर भारत के इलाकों में अगले पांच दिनों तक मौसम सूखा रहेगा।

Posted By: Satyendra Kumar Singh