एक ओर जहां बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात असानी की वजह से पश्चिम भारत में आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका है तो वहीं पश्चिम और उत्तर पश्चिम भारत के राज्य लू की चपेट में रहेगे।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, विदर्भ, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ और जम्मू डिविजन के इलाके अगले तीन से चार दिनों के दौरान लू की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग ने राजस्थान और उससे सटे इलाकों में भयंकर गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है।

SCS ASANI near lat 15.2°N & long 82.2°E, 190km south of Kakinada. Likely to move nearly NWwards & reach WC BoB close to AP coast by 11th morning. Thereafter, it is very likely to recurve slowly NNEwards & emerge into WC & adjoining Northwest BoB off North AP & Odisha coasts. pic.twitter.com/qW19KOqRj8

— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 10, 2022


24 घंटों के बाद कमजोर पड़ना शुरू हो जाएगा चक्रवात
भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि भीषण चक्रवात 'असानी' बंगाल की खाड़ी की ओर से पश्चिम से उत्तर पश्चिम की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। अगले 24 घंटों के बाद इसके धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके असर से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

SCS ASANI lay centered at 1130 IST today about 210km SSE of KAKINADA, 310km SSW of Visakhapatnam, to reach close to Kakinada and Visakhapatnam coasts by 11th morning and move along Andhra Pradesh coast and weaken into a Cyclonic Storm by 11th morning pic.twitter.com/9VpYM3NIrx

— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 10, 2022
तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार
भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि चक्रवात असानी की वजह से पश्चिम तटीय राज्यों आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में भारी बारिश होगी। इसके अलावा इन राज्यों से सटे तटीय इलाकों में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बरसात की आशंका है। मौसम विभाग ने मछुआरों को बंगाल की खाड़ी में न उतरने की सलाह दी है।

Warnings associated with Severe Cyclonic Storm &Asani&य:
Rainfall warning:
10 May: Heavy to very heavy rainfall at a few places with isolated extremely heavy falls over north coastal AP and heavy rainfall at isolated places over coastal Odisha from 10th night. pic.twitter.com/4sumgMX25K

— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 10, 2022

Posted By: Satyendra Kumar Singh