25 से शुरू हो जाएगी प्रयागराज टु मुंबई फ्लाइट
-इंडिगो ने शुरू की बुकिंग, न्यूनतम किराया 3500 निर्धारित
-तीन बजे प्रयागराज टु मुंबई का किराया 5700 हो गया। -मुंबई टु प्रयागराज का किराया नौ हजार पार हो गया है -दिल्ली के लिए 26 से शुरू होगी उड़ान, अन्य जगहों के लिए करना होगा इंतजार PRAYAGRAJ: लॉकडाउन के दौरान हवाई सफर पर लगा ब्रेक 25 मई को खत्म हो रहा है। इस दिन से डोमेस्टिक फ्लाइट्स शुरू हो रही हैं। इसी दिन प्रयागराज से मुंबई की फ्लाइट भी उड़ान भरेगी। इसके अगले दिन यानी 26 मई को दिल्ली के लिए भी फ्लाइट शुरू होगी। प्रयागराज से निजी विमानन कंपनी इंडिगो के विमान मुंबई और एयर इंडिया के विमान दिल्ली के लिए उड़ेंगे। इसके लिए शुक्रवार से बुकिंग भी शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी अदर सिटीज के लिए पैसेंजर्स को वेट करना होगा। बढ़ा किराया, सीटें फुलप्रयागराज से मुंबई का न्यूनतम किराया 3500 है। लेकिन बुकिंग शुरू होने के बाद ही है किराया लगातार बढ़ता चला गया। शुक्रवार दोपहर तीन बजे मुंबई का किराया छह हजार हो गया। जबकि मुंबई से प्रयागराज का किराया तकरीबन दस हजार तक पहुंच गया। वहीं प्रयागराज से दिल्ली के लिए शुक्रवार को बुकिंग शुरू हुई तो कुछ घंटों में सीटें लगभग फुल गई। इसका किराया भी आठ हजार से ऊपर पहुंच गया।
फ्लाइट्स की टाइमिंग 25 मई 3.35 बजे प्रयागराज से टेकऑफ 5.45 बजे मुंबई में लैंडिंग 12.45 बजे मुंबई से टेकऑफ 2.55 बजे प्रयागराज में लैंडिंग 01 जून 2.00 बजे प्रयागराज से टेकऑफ 4.20 बजे मुंबई में लैंडिंग 11:15 बजे मुंबई से टेकऑफ 1.30 बजे प्रयागराज लैंडिंग 05.05 बजे प्रयागराज से टेकऑफ 7:00 बजे दिल्ली में लैंडिंग नई जगहों के लिए बुकिंग एक जुलाई से इंदौर, भोपाल और देहरादून के लिए भी फ्लाइट शुरू होनी है। लेकिन इनकी बुकिंग एक एक जुलाई से होगी। ऐसे होगी सेफ्टी के साथ जांच -टíमनल में प्रवेश के लिए कांटैक्टलेस सिस्टम बनाया गया है। ताकि कोई यात्री एक-दूसरे के संपर्क में न आएं। -यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए जगह-जगह माìकग कर दी गई है। -डॉक्यूमेंट्स की जांच से पहले पैसेंजर्स की थर्मल स्कैनिंग होगी। -टíमनल गेट पर ही सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा। -टिकट और आईडी प्रूफ की स्कैनिंग बिना छुए की जाएगी। -सिक्योरिटी चेक की जगह वेब कैमरे पर लोगों को अपना आई कार्ड और ई-टिकट दिखाना होगा।-अंदर जाने के बाद भी सोशल डिस्टेंिसग का ख्याल रखते हुए घेरे बनाए गए हैं। यात्रियों को उसी में खड़ा होना होगा।
-टेकऑफ के तय समय से दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा। -हर पैसेंजर के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप होना जरूरी है। -14 साल से कम उम्र वाले बच्चों के लिए एप की अनिवार्यता नहीं है। फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट पर सभी तैयारियां पूरी हैं। कोरोना के संक्रमण से पैसेंजर्स को बचाने के लिए एयरपोर्ट पर कई तरह के उपाय किए गए हैं। -सुनील यादव, डायरेक्टर एयरपोर्ट