-संडे के दिन भी कई बकायेदारों के घर काटे गए कनेक्शन, वसूला गया लाखों रकम

PRAYAGRAJ: मुख्य अभियंता ओपी यादव ने राजस्व वसूली को लेकर सातों डिवीजन के एसडीओ व जेई को फटकार लगाते हुए सभी अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने की हिदायत दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि तैयार बकाएदारों को किसी तरह से बक्शा न जाएं। मुख्य अभियंता ने 15 अप्रैल तक इसी तरह से कार्यवाही करने का आदेश दिया है।

रविवार को भी खुला रहा दफ्तर

राजस्व वसूली में प्रयागराज जनपद के पिछड़ने पर विभागीय अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है। अधिकारी आए दिन बकाएदारों के खिलाफ कार्यवाही के तहत कनेक्शन काट रहे हो। लेकिन उनका टारगेट अभी भी पिछड़ा हुआ है। इसी को देखते हुए मुख्य अभियंता ने रामबाग, नैनी, करेलाबाग, कल्याणी देवी, म्योहॉल, टैगोर टाउन, बमरौली डिवीजन को अधिक से अधिक टारगेट पूरा करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में सभी डिवीजनों के अफसरों ने रविवार को कार्यालय खोलकर बकाया रकम भी जमा किया। वहीं कई घरों के कनेक्शन काटे गए।

इस डिवीजन में इतने कनेक्शन कटे

डिवीजन - कटे कनेक्शन - एफआईआर वसूला

रामबाग - 26 - 02 - 3.7 लाख

नैनी - 28 - 05 - 2.9 लाख

करेलाबाग - 22 - 01 - 1.9 लाख

कल्याणी देवी - 21 - 05 - 3.5 लाख

म्योहॉल - 11 - 01 - 4.2 लाख

टैगोर टाउन - 15 - 03 - 2 लाख

बमरौली - 17 - 06 - 4 लाख

झूंसी सबडिवीजन - 29 - 07 - 3 लाख

मुख्य अभियंता के निर्देशन पर हर रोज कार्यवाही करने का आदेश हैं। अधिक से अधिक टारगेट पूरा करने को कहा गया हैं। चाहे संडे हो या फिर वर्किंग डे। कनेक्शन काटने के साथ ही रकम भी वसूला गया है। दो बजे तक जमा काउंटर भी खुला रहा।

-विजय तिवारी, एसडीओ, टैगोर टाउन

Posted By: Inextlive