65वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चौथे दिन भी टूटे रिकॉर्ड

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में चल रही 65वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2019-20 के चौथे दिन भी कई रिकॉर्ड टूटे। प्रतियोगिता में करन कुमार सरोज ने सीनियर बालक वर्ग के पोल वॉल्ट में 4.41 मीटर उछाल मारकर अपना ही 4.40 मीटर का पिछला रिकार्ड तोड़ा। वहीं जूनियर बालक वर्ग में सिटी के ही मो। नदीम ने जूनियर बालक वर्ग में 70.45 मीटर हैमर फेंककर मेरठ के सचिन (67.78 मी.) का 2012 का रिकॉर्ड तोड़ा। इस मौके पर जेडी प्रयागराज मंडल दिव्यकांत शुक्ल, डीडीआर एवं डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा भी मौजूद रहे।

खिलाडि़यों ने दिखाया दम

स्टेट लेवल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के चौथे दिन कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस दौरान खिलाडि़यों ने अपनी परफॉर्मेस से सभी को वाह-वाह करने पर मजबूर कर दिया। विभिन्न इवेंट्स के परिणाम इस प्रकार रहे

सीनियर बालक 200 मी। दौड़

1. सागर नायक, सहारनपुर

2. लोकेश सिंह, अलीगढ़

3. राजू सरोज,

400 मी। दौड़

1. नितिन कुमार, मेरठ

2. निकुंज शर्मा, मेरठ

3. सोविन्द्र, मुरादाबाद

क्रॉस कंट्री

1. संजय कुमार, अयोध्या

2. माताचरण बिंद, विंध्याचल

3. धर्मेद्र, बरेली

पोल वॉल्ट

1. करन कुमार सरोज, प्रयागराज

2. अवनीश कुमार, प्रयागराज

2. देवाशीष, वाराणसी

200 मीटर (जूनियर बालक)

1. विजय कश्यप, सहारनपुर

2. रवि राय, गोरखपुर

3. कुलदीप कुमार, स्पो‌र्ट्स कॉलेज सैफई

हैमर थ्रो

1. मो। नदीम, प्रयागराज

2. विराट सिंह, आजमगढ़

3. जतिन चौधरी, मुरादाबाद

त्रिकूद

1. सचिन ठाकुर, वाराणसी

2. अभिषेक चौरसिया, प्रयागराज

3. अंकित, सहारनपुर

पोल वॉल्ट

1. शाश्वत सिंह, गोरखपुर

2. अर्पण यादव, वाराणसी

3. अमन कुमार यादव, प्रयागराज

4 गुणे 100 मी। रिले

1. स्पो‌र्ट्स कालेज सैफई

2. गोरखपुर

3. मेरठ

400 मी। हर्डल

1. शत्रुघ्न कानपुर

2. विनय पाल, स्पो‌र्ट्स कॉलेज लखनऊ

3. सौरभ सिंह, स्पो‌र्ट्स कॉलेज लखनऊ

200 मीटर (सब जूनियर बालक)

1. अजय कुमार चौहान, लखनऊ

2. अभिषेक कुमार सिंह, आजमगढ़

3. अभिषेक यादव, झांसी

4 गुणे 100 मी। रिले

1. वाराणसी

2. अलीगढ़

3. मुरादाबाद

(सीनियर ग‌र्ल्स कैटेगरी)

200 मीटर रेस

1. निधि, आगरा

2. सोनिया, मुरादाबाद

3. नेहा, अलीगढ़

400 मी। रेस

1. नेहा चौधरी, अलीगढ़

2. शिवा शर्मा, मेरठ

3. सपना, कानपुर

क्रॉस कंट्री

1. पूनम निषाद, गोरखपुर

2. जीतू सरोज, वाराणसी

3. गंगा मुरादाबाद

200 मीटर रेस (जूनियर बालिका)

1. डाली सोनकर, लखनऊ

2. श्रेया राज, अयोध्या

3. ममता देवी, प्रयागराज

डिस्कस थ्रो

1. सीमा, आगरा

2. राजिदा, सहारनपुर

3. साक्षी यादव, वाराणसी

त्रिकूद

1. रंजना राजपूत, अलीगढ़

2. रेशमी यादव, लखनऊ

3. खीरेश, अलीगढ़

Posted By: Inextlive