-यमुना नदी पुल पर मिले बैग में छोड़ रखा था लेटर, बारह फरवरी को लगाई थी छलांग

-पेपर खराब होने पर दिल्ली के निकला था, रास्ते में बदल दिया अपना प्लान

PRAYAGRAJ: पेपर खराब होने के बाद कक्षा आठ का छात्र दिल्ली के लिए घर से निकला था। रास्ते में उसने अपना इरादा बदल दिया। यहां ब्रिज पर बैग छोड़कर यमुना नदी में छलांग लगा दिया। परिजन गुमशुदगी दर्ज करवाकर उसकी तलाश में थे। यहां पुलिस उसे नदी में तलाश रही थी। रविवार को किशोर की बॉडी सरस्वती घाट पर मिली। घाट पर अज्ञात बॉडी मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान की। इसके बाद पुलिस द्वारा पुल पर मिले स्कूल बैग की तलाशी ली गई तो उसमें छात्र ने दिल्ली जाने की बात लिखी थी।

कोरांव एरिया का था छात्र

छात्र कोरांव के चांटी गांव निवासी दानबहादुर का बेटा आकर्ष तिवारी (15) था। दो भाइयों में वह बड़ा था। छोटे भाई का नाम छोटू है। सरदार पटेल इंटर कॉलेज में वह कक्षा आठ में पढ़ाई किया करता था। बताते हैं कि उसका पेपर खराब हो गया था। इससे वह काफी परेशान था। यही वजह है कि आठ फरवरी को वह स्कूल का बैग लेकर घर से निकला तो लौट कर घर नहीं गया। काफी तलाश के बाद परिजनों ने कोरांव में 10 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। उधर 12 फरवरी को कीडगंज एरिया में नए पुल से एक किशोर यमुना में कूद गया था। बैग तो पुलिस को मिला पर उसकी तलाश जारी थी। उधर परिवार वाले भी उसे खोज रहे थे। सरस्वती घाट पर अज्ञात बॉडी मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान आकर्ष के रूप में की।

Posted By: Inextlive