KANPUR: केस्को व अन्य पॉवर सप्लाई कम्पनीज की मनमानी से लोगों को लोकपाल से राहत मिली। लोगों ने केस्को की मनमानी कार्रवाई से परेशान होकर विद्युत लोकपाल का दरवाजा खटखटाया था। वेडनेसडे को विद्युत लोकपाल आरएस पांडेय ने 6 मामलों की सुनवाई की। ज्यादा मामलों में लोगों (कन्ज्यूमर) के पक्ष में डिसीजन हुए। इसमें सिविल लाइन्स के जगदीश के अलावा संगीता अग्रवाल, राजीव खंडेलवाल, कांतिदेवी आदि शामिल हैं। लोकपाल ने बताया कि संगीता को रूरल फीडर से पॉवर सप्लाई हो रही थी और बिलिंग अरबन टैरिफ के मुताबिक हो रही थी। सुनवाई के बाद 1.25 लाख के बिल में 53 हजार जमा करने का डिसीजन किया गया है। इसी तरह सिविल लाइन्स के जगदीश के कामार्शियल बिलिंग की जा रही है। विधा बदलकर बिलिंग करने को कहा गया है। राजीव खंडेलवॉल को पॉवरलूम के शासनादेश के मुताबिक छूट देने का डिसीजन किया गया। विद्युत लोकपाल आरएस पांडेय ने बताया कि 2014 में 48 में 41 मामलों की सुनवाई के बाद 26 डिसीजन कन्ज्यूमर के पक्ष में किए गए। इसी तरह 2015 में 29 में से 16 मामलो की सुनवाई के बाद डिसीजन किया गया। इसमें 14 कन्ज्यूमर के पक्ष में हुए।

Posted By: Inextlive