दैनिक जागरण आईनेक्सट में करियर काउंसलर डॉ। पूनम देवदत्त ने दिए यूथ के सवालों के जवाब

Meerut । आप टॉपर हों या आपके बहुत कम मा‌र्क्स आए हों, इससे सिर्फ इतना फर्क पड़ता है कि आपको दिल्ली यूनिवर्सिटी जैसे चुनिंदा मेरिट बेस्ड एडमिशंस में आसानी या मुश्किल हो सकती है, इसे लाइफ में सफलता की गारंटी न समझें। करियर अपनी रुचि का चुन लिया, तो फिर आसमां ही मंजिल होगी। यह कहना है जानी-मानी करियर काउंसर डॉ। पूनम देवदत्त का। पूनम सोमवार को हमारी एक घंटे की स्पेशल हेल्पलाइन में अतिथि थीं। उन्होंने इस दौरान आई फोन कॉल्स के जवाब दिए।

सवाल- बेटे के पीसीएम स्ट्रीम में 94.6 प्रतिशत मा‌र्क्स आए हैं। आगे क्या बेहतर रहेगा? - आशीष

जवाब- स्कोर अच्छा है। पहले यह देखें कि बच्चे की रुचि किस चीज में है। वैसे, इंजीनियरिंग बेस्ट है।

सवाल - कॉमर्स में 75 प्रतिशत मा‌र्क्स हैं। आगे क्या करूं? - शिवम

जवाब - बीकॉम और फिर एमबीए या बीबीए व एमबीए अच्छे कॉम्बिनेशंस हैं।

सवाल- बेटी के कॉमर्स में 80 प्रतिशत मा‌र्क्स हैं। बेस्ट ऑप्शन क्या रहेगा - दानिश

जवाब- अगर हार्डवर्कर हैं तो सीए करवा सकते हैं। ग्रेजुएशन जरूर करवाएं। बैंकिंग में भी जा सकते हैं।

सवाल - भाई के 12वीं पीसीएम में 80 प्रतिशत मा‌र्क्स हैं। बीटेक करना चाहता है लेकिन फॉर्म नहीं भरा। आगे क्या किया जा सकता है। - वैशाली श्रीवास्तव

जवाब - बीटेक के लिए प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं।

- सवाल - बेटे ने 90 प्रतिशत मा‌र्क्स पीसीएम में लिए हैं। दो-तीन साल में करियर सेटल हो जाए, इसके लिए क्या करें? - प्रवीण बंसल

जवाब- फ्यूचर अच्छा चाहिए तो पढ़ाई लंबी करनी पड़ती है। सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं है।

सवाल - बेटे ने सीआईएससीई से 10वीं का एग्जाम पास किया है। आगे कौन-सी स्ट्रीम सही रहेगी? - रीना

जवाब- बच्चे का इंट्रेस्ट बहुत जरूरी है। पहले उसकी रुचि जान लें। उसके बाद स्ट्रीम चुनें।

सवाल- पीसीबी में 81 प्रतिशत मा‌र्क्स आए हैं। नीट पास नहीं हुआ तो क्या विकल्प है? - यश

जवाब- बीफार्मा किया जा सकता है। केमिस्ट, फार्मेसिस्ट, ड्रग इंस्पेक्टर, ड्रग कंपनीज में जॉब के विकल्प खुलते हैं।

सवाल - बेटे ने पीसीएम के साथ 12वीं पास किया है। मर्चेट नेवी में जाना चाहता है, क्या स्कोप है? - विनेश्ा जैन

जवाब - मर्चेट नेवी बहुत अच्छा विकल्प है। एडवांटेज काफी हैं। हार्डवर्क से न डरें। इसमें फ्यूचर बहुत ब्राइट है।

सवाल - पीसीएम के बाद क्या करें। - कुशान

जवाब- पीसीएम के बाद इंजीनियरिंग अच्छा है। बीएससी भी कर सकते हैं। कई सरकारी जॉब्स में भी अप्लाई कर सकते हैं।

Posted By: Inextlive