एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी की चर्चा खूब हुई। दोनों ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी। अमूमन बॉलीवुड अभिनेत्रियों का शादी के बाद करियर ज्‍यादा चलता नहीं हैं। लेकिन अनुष्‍का की 2018 में तीन फिल्‍में आने वाली हैं जानिए कौन सी...


1. परी2018 में अनुष्का शर्मा की तो पहली फिल्म आएगी, वो फरवरी में रिलीज होगी। इस फिल्म का नाम परी है। अन्य मसाला फिल्मों से अलग 'परी' महिला केंद्रित है। इसमें अनुष्का शर्मा लीड रोल में होंगी। फिल्म में कोई बड़ा हीरो नहीं है। जून 2017 में अनुष्का ने परी फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील किया था। जिसमें अनुष्का बेहद डरावनी लग रही थीं। यह अनुष्का शर्मा के होम प्रोड्क्शन के बैनर की तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले अनुष्का ने 'फिल्लौरी' और 'एनएच 10' प्रोड्यूस की थीं।3. सुई धागा2018 में अनुष्का की एक और फिल्म आएगी 'सुई धागा' इसमें अनुष्का के अपोजिट वरुण धवन हैं। फिल्म की शूटिंग अभी शुरु नहीं हुई है। अनुष्का तो इधर शादी में बिजी थीं, अब जब वह फ्री होंगी तब फिल्म को शूट किया जाएगा।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari