आज सुबह आम जनता और दिग्‍गजों की मौजूदगी में हरेक के लिए एक समान रूप से प्रिय और सम्‍मानित देश के पूर्व राष्‍ट्रपति एपीजे अब्‍दुल कलाम का ठीक 12 बजे अंतिम संस्‍कार कर दिया गया।

राहुल गांधी, वैंकया नायडू और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रद्धांजली और अंतिम सलाम के बाद एपीजे अब्दुल कलाम को आज देश ने आखिरी विदाई दे दी। इस मौके पर रामेश्वरम में उनके पैतृक गांव मंडपम में आम जनता का सैलाब उमड़ पड़ा।
इस मौके पर सोशल मीडिया पर भी बस कलाम ही कलाम छाए थे क्या राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, बल्कि विपक्ष और आम लोग भी उनको सलाम दे रहे थे।  
राष्ट्रपति कार्यालय की आधिकारिक फेसबुक साइट पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कलाम की मृत्यु पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि वे उनकी अचानक विदाई से दुखी और स्तब्ध हैं। 

वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय से भी फेसबुक पर भी लिखा था की भारत रत्न कलाम के रूप में भारत ने वाकई आज अपना एक रत्न खो दिया। 

राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के फेसबुक पेज पर भी एपीजे कलाम के जाने का दुख व्यक्त किया गया। इंडियन नेशनल कांग्रेस ने कलाम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वे महानता और मानवता के प्रतीक थे।

वहीं आम नागरिकों के फेसबुक पेज भी कलाम को श्रद्धांजली से भरे हुए थे जो ये जानने के बावजूद कि अब वो कभी नहीं लौटेंगे कह रहे थे हो सके तो लौट के आना।

Hindi News from India News Desk

Posted By: Molly Seth