पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका रविवार को निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दाैरान हर किसी की आंख नम थीं।

नई दिल्ली (एएनआई)। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का अंतिम संस्कार उनके बेटे रोहन जेटली ने किया। इस दाैरान श्मशान घाट पर उनके परिवार के कई सदस्य भी मौजूद थे। दिवंगत नेता के बेटे द्वारा अंतिम संस्कार के दाैरान मुखाग्नि के समय बारिश होने लगी। दिवंगत भाजपा नेता के अंतिम संस्कार में कई राजनेताओं ने भाग लिया।

Delhi: Former Union Minister and BJP leader, #ArunJaitley cremated with full state honours at Nigambodh Ghat, today. pic.twitter.com/Nj2THkdnPv

— ANI (@ANI) August 25, 2019


अपने दोस्त अरुण जेटली को अंतिम विदाई दी

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अश्रुपूरित नयनों से अपने दोस्त अरुण जेटली को अंतिम विदाई दी। इस दाैरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रमेश पोखरियाल, स्मृति ईरानी, ​​रामदास अठावले, हंस राज हंस, गौतम गंभीर, अनुराग ठाकुर और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल समेत अन्य कई नेता माैजूद रहे।

 

पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया पूर्व केंद्रीय मंत्री #ArunJaitley का अंतिम संस्कार pic.twitter.com/IWjdbZgYlW

— दूरदर्शन न्यूज़ (@DDNewsHindi) August 25, 2019


कई अन्य हस्तियां भी श्मशान घाट पर मौजूद थीं
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, कर्नाटक सीएम बी एस येदियुरप्पा, त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के कई मुख्यमंत्री अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में निगमबोध घाट पर पहुंचे थे। मंत्री रामविलास पासवान और बाबा रामदेव समेत कई अन्य हस्तियां भी श्मशान घाट पर मौजूद थीं।

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री #ArunJaitley को दी जा रही है अंतिम विदाई, निगमबोध घाट पहुंचा पार्थिव शरीर
📺https://t.co/ByKxktFiCI pic.twitter.com/3G4akgqrPq

— दूरदर्शन न्यूज़ (@DDNewsHindi) August 25, 2019अरुण जेटली का कानपुर से रहा खास कनेक्शन, कानपुराइट्स की खूब सुनी
घाट पर नेताओं ने जेटली को पुष्पांजलि अर्पित की
अंतिम संस्कार प्रक्रिया शुरू होने से पहले घाट पर नेताओं ने अरुण जेटली को पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं अरुण जेटली की अंतिम यात्रा से पहले श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय में रखा गया था।  अरुण जेटली का शनिवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया था।
अरुण जेटली के अंतिम दर्शन के लिए लोग बेताब, निगमबोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

 

Posted By: Shweta Mishra