फूलों का ताज पहने केजरीवाल Twitter पर मजाकिया अंदाज में हो गए वायरल
गोवा में अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी ने गोवा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव पर नजरें टिका दी हैं। इसके चलते दिल्ली के मुख्य मंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को गोवा की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे। वहां उन्होंने मछुआरा समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की।
यहां वास्को में मछुआरों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'आम आदमी पार्टी कांग्रेस और भाजपा दोनों की उम्मीदें ध्वस्त कर देगी। उन्होंने राज्य की 40 में 35 सीटों पर जीत का दावा किया है। पर इनसे अलग कुछ और बातों के लिए ही चर्चा में आ गये केजरीवाल।
ट्विटर पर ट्रेंडिंग
दरसल इस मौके पर मछुआरों ने केजरीवाल को एक फूलों से बना मुकुट पहनाया और पूरे समय केजरीवाल इसे पहने रहे। अब उनका यही फलों के मुकुट वाला लुक ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहा है। कुछ इसे केजरीवाल का नया स्टंट बता रहे हैं कुछ राजनीतिक मजबूरी।
खूब उड़ा मजाक
केजरीवाल के मुकुट पहने हुए तस्वीर ट्वीटर पर खूब शेयर की जा रही है। इस तस्वीर का खूब मजाक भी बनाया जा रहा है। कुछ लोग इसे उनकी नयी नौटंकी कह रहे हैं। तो कुछ का कहना है कि ये मोदी पर फेंके फूलों को उठा कर बना मुकुट है।