नशे में धुत लोगों ने JE को पीटा, दी जान से मारने की धमकी

ALLAHABAD: कल्याणी देवी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे एक जूनियर इंजीनियर ने गाली गलौज कर रहे नशे में धुत लोगों का विरोध किया, तो नशेडि़यों ने उसकी पिटाई कर दी। लबे रोड हुई घटना को देख लोग जुटने लगे तो हमलावर इंजीनियर को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

दर्शन करके लौट रहे थे घर

अतरसुइया थाना क्षेत्र के खुशहाल पर्वत एरिया निवासी हर्ष टंडन सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। बुधवार की रात वह दर्शन करके कल्याणी देवी मंदिर से अकेले पैदल घर वापस लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में विनोद पंजाबी ने अपने साथियों के साथ उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने जब गाली-गलौज का विरोध किया तो उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। डंडे का चोट सिर पर लगने से वे घायल हो गए।

जूनियर इंजीनियर पर नशे में धुत लोगों ने हमला किया है और उन्हें धमकी दी है। उनकी तहरीर पर केस रजिस्टर्ड करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।

केके यादव

इंस्पेक्टर अतरसुइया

Posted By: Inextlive