बॉस के नाम पर अक्‍सर लोगों की अलग-अलग राय होती हैं लेकिन क्वींसलैंड रेल कंपनी के सीईओ को लेकर हर किसी एक ही राय है कि वह काफी अच्‍छे हैं। इतना ही नहीं कि कर्मचारियों का उनका बॉस दुनिया का सबसे अच्छा बॉस है। सीईओ ने महिला पुरुषों की मैटरनिटी व पैटरनिटी लीव में बडा़ फेरबदल किया है।


गोदलेने वाले कर्मचारी भी शामिल
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड रेल कंपनी ऑरिज़ोन की ओर से कर्मचारियों से अच्छे काम लेने और उन्हें छुट्टी देने के मामले में एक खास योजना बनी है। यहां कंपनी के सीईओ सीईओ लांस हॉकरिज अब बच्चों की परवरिश के लिए पुरुष कर्मचारियों को छह महीने की छुट्टी लेने का नियम लागू कर चुके हैं। जिससे अब पुरुष कर्मचारियों घर पर रहकर आधी सैलरी उठाने के साथ ही अपने नवजात बच्चों की देखभाल अच्छे से कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने महिला कर्मचारियों के लिए खास नियम बनाए हैं। अब यहां पर उन महिलाओं को उनकी प्रजेंट सैलरी से डेढ़ गुना सैलरी ज्यादा मिलेगी जिनके पति घर पर रहकर उनके बच्चों की देखभाल करते हैं। इस लाभ के दायरे में बच्चे के जन्म के बाद एक साल के अंदर काम पर लौटने वाली महिलाएं शामिल होंगी। इन नए नियमों में बच्चों को गोदलेने वाले कर्मचारी भी शामिल होंगे।भेदभाव की भावना मिटाने के लिए


इन नए नियमों की वजह से सीईओ लांस हॉकरिज को उनकी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी काफी अच्छा बता रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनके जैसा बॉस दुनिया में नहीं है। वहीं इस संबंध में सीईओ लांस हॉकरिज का कहना है कि यह नियम उन्होंने महिला पुरुष कर्मचारियों के बीच से भेदभाव की भावना मिटाने के लिए किया है। यह 'शेयर्ड केयर' कार्यक्रम के नाम से जाना जाएगा। उनका कहना है कि एक दिन ऑफिस जाते समय महिला कर्मचारियों को लिफ्ट में पुरुष कर्मचारियों के व्यवहार के बारे में बात कर रही थी। यह सुनकर उन्होंने उन महिलाओं से बात की और उसके बाद ये नियम बनाए।

inextlive from World News Desk

Posted By: Shweta Mishra