- रेलयात्री उपभोक्ता पखवाड़े के तहत हुआ आयोजन

ALLAHABAD: उत्तर मध्य रेलवे में मनाए जा रहे रेलयात्री उपभोक्ता पखवाड़े के अवसर पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डीके मौर्या के निर्देशन में इलाहाबाद मंडल के क्ख् स्टेशनों पर जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत पंपलेट, बैनर बांटे गए व नुक्कड़ नाटक के जरिए यात्रियों को सुरक्षा के बारे में सचेत किया गया। विशेष अभियान में एसपीपी करने वाले छह व्यक्तियों, नौ अवैध वेंडरों, न्यूसेंस फैलाने वाले पांच व्यक्तियों आदि को अरेस्ट कर विधिक कार्रवाई की गई। वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट चेकिंग के तहत दो अभियान चलाकर कुल क्ख्ब् व्यक्तियों को पकड़कर म्म्ब्80 रुपए जुर्माना वसूला गया।

7ख् रेल कर्मियों का हेल्थ चेकअप

रेलयात्री उपभोक्ता पखवाड़े के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय एवं तीनों मंडल इलाहाबाद, आगरा व झांसी में हेल्थ चेकअप कैंप लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को सेंट्रल पीरियाडिकल ओवरहालिंग वर्कशाप इलाहाबाद में आयोजित कैंप में 7ख् रेल कर्मियों का हेल्थ चेकअप किया गया। यह जानकारी सीपीआरओ विजय कुमार ने दी है।

Posted By: Inextlive