आपने अभी तक दुनिया में बड़े-बड़े पॉकेट मार देखे होंगे लेकिन क्‍या कभी किसी दुधमुंहे को पर्स उड़ाते देखा है। शायद आपका जवाब नहीं होगा और आपको लगेगा कि भला कोई दुधमुंहा कैसे किसी का पर्स उड़ा सकता है। हो सकता आप सही भी हों लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मासूम से रसियन बच्‍चे का वीडियो छाया है। उस बच्‍चे ने ऐसा कारनामा किया है जिससे लोग उसे पॉकेट मार पुकार रहे हैं। आइए जानें इस पूरे मामले के बारे में...


मां के साथ मौजूद जी हां इन दिनों सोशल मीडिया पर एक छोटे से बच्चे का वीडियो खूब देखा जा रहा है। एक अंगेजी वेबसाइट के मुताबिक यह बच्चा रुस का है। यह छोटा सा देखने में बेहद मासूम है और लगातार मुस्कुरा रहा है। उसके चेहरे को देखकर आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि यह भला ऐसा काम कर सकता है। यह बच्चा एक हाल ऑडीटोरियम में अपनी मां के साथ मौजूद होता है। जिसमें लोगों की काफी भीड़ होती है। इस दौरान कुछ लोग खड़े तो कुछ लोग बैठे होते हैं। इसके बाद यह धीरे-धीरे आता है। वह अपने मुंह में एक निपल लगाए होता है। लाल पर्स उठा लिया
यह लोगों के बीच से जाकर एक महिला का लाल रंग का पर्स उठा लेता है। इस पर किसी की नजर नहीं पड़ रही होती। खुद उसी जगह पर बैठी महिला को भी नहीं पता चल पाता है कि उस बच्चे ने उसका पर्स उठा लिया। हालांकि तभी एक दर्शक ने उसकी इस क्यूट सी हरकत को रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद से यह उसका यह कारनामा चर्चा में आ गया है। वहीं सबसे मजेदार बात तो यह है कि इस बच्चे को लोग अलग-अलग तरह से ट्रीट कर रहे हैं। कुछ लोग इसे पॉकेट मार तो कुछ लोग इसे उसका बचपना मान रहे हैं। अब आप भी अपने हिसाब से डिसाइड कर सकते हैं।वीडियो यहां से देख सकते हैं...source_http://www.insideedition.com/

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra