अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के प्रचार में लगे हैं। फिल्‍म के पब्‍लिसटी के हाल ही ये जोड़ी एक टीवी शो के सेट पर पहुंची। यहां पर वरुण धवन ने आलिया भट्ट की एक काफी वियर्ड हैबिट के बारे में खुलासा किया है। जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आलिया भट्ट की इस खास आदत के बारे में जानने के लिए पढ़ें ये पूरी खबर...


दोनो बहनों को पसंदजी हां हाल ही में अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ टीवी शो यार मेरा सुपरस्टार सीजन 2 के सेट पर पहुंचे। यहां पर फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के प्रचार के साथ ही खूब मस्ती की। इस दौरान वरुण धवन ने आलिया भट्ट की एक अनोखी आदत के बारे में बताया। वरुण का कहना था कि आलिया और उनकी बहन शाहीन को चाय इकट्ठा करने का खूब शौक है। वह दुनियाभर से चाय इकट्ठा करती है। चाय इकट्ठा करने की शौकीन आलिया सिर्फ ग्रीन-टी ही नहीं, बल्कि हर तरह की चाय खरीदती है। हालांकि ग्रीन टी अपेक्षा उन्हें व्हाइट-टी ज्यादा पसंद है। इस दौरान वरुण ने आलिया के साथ का एक इंसीएंट भी शेयर किया। उनका कहना था कि शूटिंग के दौरान वह और आलिया समेत टीम के कई सदस्य सिंगापुर में थे।


साथ जाने से मना किया

इस दौरान सबने शूटिंग के बाद बाहर घूमने का प्लान किया। जिसमें आलिया और शाहीन ने यह कहकर साथ जाने से मना कर दिया कि वे दोनों चाय खरीदेंगी। इसके बाद उन दोनों अपनी पसंद की और वहां की मशहूर चाय काफी मात्रा में खरीदी। हालांकि जब वरुण उनकी इस आदत को बता रहे थे। तब आलिया लगातार हंसे जा रही थी। बतादें कि आलिया भट्ट और वरुण की आने वाली फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म की वजह से आलिया भट्ट और वरुण धवन जोड़ी तीसरी बार बड़े पर्दे पर साथ आ रही हैं। इससे पहले दोनों 'स्टूडेट्स ऑफ द ईयर' और 'हंप्टी शर्मा की दुल्हानिया' में नजर आ चुके हैं। यह फिल्म फिल्म हंपटी शर्मा की दुल्हनिया की सीरीज है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra