उत्‍तर प्रदेश में नई सरकार आने के बाद एंटी रोमियो स्‍क्‍वायड ने मनचलों की जिंदगी में हड़कम्‍प मचा कर रख दिया है। स्‍कूल कॉलेज या फिर कोचिंग सेंटर जहां पर भी लड़के लड़कियों को छेड़ने के लिये खड़े होते हैं स्‍क्‍वायड ने उस जगह को पूरी तरह कैप्‍चर कर लिया है। ऐसे में स्‍क्‍वायड के साथ निकली एक ट्रेनी महिला आईपीएस छेड़खानी का शिकार हो गई।


महिला आईपीएस के मुंह पर छोड़ा सिगरेट का धुआमहिला आईपीएस लड़कियों की शिकायत पर बरेली कॉलेज के बाहर खड़े लड़के से पूछताछ करने गईं थी। वहां सिगरेट पी रहे एक लड़के ने रौब दिखाते हुए उन्हीं के मुंह पर सिगरेट का धुआं फूंक दिया। टीम को लीड कर रही ट्रेनी आईपीएस रवीना त्यागी को बरेली कॉलेज के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ की खबर मिली। वह टीम के साथ बरेली कॉलेज पहुंची और लड़कियों से बात करने लगी। इसी दौरान उन्हें एक दुकान पर कुछ लड़के खड़े दिखे। आय दिन लड़के करते हैं लड़कियों से छेड़छाड़
लड़कियों ने बताया कि यह लड़के आए दिन लड़कियों के साथ छेड़खानी किया करते हैं। जिसके बाद रवीना त्यागी उन लड़कों से पूछताछ करने के लिए उनके पास पहुंची। सिविल ड्रेस में होने की वजह से लड़के उन्हें पहचान नहीं पाए। वहां सिगरेट पी रहे एक लड़के ने रौब दिखाते हुए उनके मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ दिया। घटना के बाद वहां मौजदू चार लड़कों को हिरासत में लिया गया है। यूपी में मनचलों पर नकेल कसने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन किया गया है।

National News inextlive from India News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra