2016 हर लिहाज से अच्‍छा नहीं गुजरा। हमारे लिए कुछ अच्‍छे पल रहे तो कुछ बुरे पल रहे। सीमा की सुरक्षा में सैनिकों का खून बहा और साल का आखिरी महीना नोटबंदी में गुजरा। हम आप को साल 2016 की उन दुल्‍हनों से मिलवाने जा रहे हैं जिन्‍होंने देश को खुश करने के लिए कुछ दिया है। उन्‍होंने लोगों के लिए एक मिसाल पेश की है।


2- शादी के दिन दिया एग्जाम
 तेलंगाना में हुई एक शादी पिछले दिनो सुर्खियों में छाई रही। वजह थी शादी के दिन ही दुल्हन का एग्जाम होना। वर पक्ष के लोगों ने दुल्हन का पूरा सपोर्ट किया और उसे शादी वाले दिन एग्जाम देने की छूट मिली। 24 वर्षी रचना बताती हैं कि जब शादी की पोशाक में उन्होंने एग्जाम हॉल में प्रवेश किया तो हर कोई चौंक गया। उनके दोस्तों और परिवार ने उनका पूरा सपोर्ट किया। शादी के मुहूर्त का समय को थोड़ा बढ़ा दिया गया। रचना टीचर बनना चाहती हैं।

4- तोड़ी परंपराओं की बेडि़यां
27 साल की श्रुति कृष्णा और रामनाथ ने हाल ही में बहुत ही साधारण तरीके से रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी की है। वैसे तो इस शादी में सब कुछ सामान्य रहा। श्रुति ने ज्वैलेरी को ज्यादा अहमियत नही दी। उन्होंने परंपरा को तोड़ते हुए थाली पहने से भी इंकार कर दिया। उन्होंने अपनी शादी के लिए मेनविटनेस के रूप में एक ट्रांसजेंडर शीतल श्यामा को चुना जो कि एक सामाजिक संस्था चलाती है। श्रुति ने कई मान्यताओं को तोड़ते हुए बहुत सी लड़कियों के लिए मिसाल पेश की है।

6- जब डॉन्स करने का किया दुल्हन ने विरोध
आगरा की एक दुल्हन को जब दूल्हे के घरवालों ने वरमाला से पहले रोमांटिक सांग पर सभी के सामने डीजे पर डॉन्स करने के लिए फोर्स किया तो पहले तो दुल्हन ने मना कर दिया। कुछ देर बाद वर पक्ष के लोग दुल्हन से जबरजस्ती करने लगे। दूल्हे के अंकल ने शादी तोड़ने की धमकी दे डाली। ऐसे में दुल्हन ने खुद ही शादी करने से मना कर दिया।

7- कुत्ते की वजह से नहीं की शादी
शादियों में अक्सर कई तरह की बातें सामने आती हैं। कभी दहेज के कारण कोई शादी रुक जाती है तो कभी किसी कारण से पर जिसके बारे में हम आप को बताने जा रहे हैं वो सबसे खास हैं। बंगलुरु में एक लड़की ने शादी से इसलिए इंकार कर दिया क्योंकि उसका होने वाला पति उसके कुत्ते को नापसंद करता था। लड़की ने भी यह कहते हुए शादी करने से इंकार कर दिया कि लूसी उसकी दोस्त है और वो शादी के लिए उसे नहीं छोड़ेगी।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Prabha Punj Mishra