सुपर चक्रवात अम्फान का जिक्र करते हुए एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर जो एक क्लाइमेट वारियर भी हैं ने चिंता जताई है कि अगर इंसान ने प्रकृति के साथ खिलवाड़ बंद नहीं किया तो परिणाम खतरनाक हो सकते हैं।

मुंबई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को लगता है कि प्राकृतिक आपदाएं जैसे कि सुपर चक्रवात अम्फान मानवता के लिए एक चेतावनी हैं जो बताती हैं कि हम अपने प्लैनेट के साथ कैसा वर्ताव करते हैं। भूमि ने कहा कि वे पिछले दो दिनों से कोलकाता और ओडिशा के वीडियो देख रही हैं और यह दिल दहला देने वाला है। यह ईमानदारी से बहुत डरावना है! यह इतने घंटों तक चला! उन्होंने चक्रवात के वीडियो के साथ ब्लॉग पोस्ट देखे हैं। जिनमें नजर आ रहा है कि मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, विशाल पेड़ उखड़ गए हैं, यह मानव जाति के लिए एक बड़ा नुकसान है।

पर्यावरण के लिए करती हैं काम

"भूमि ने कहा कि उनको लगता है कि यह सही समय है जब इंसान को समझना होगा कि वे अपने प्लैनेट के साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं। चिंता जताते हुए भूमि ने कहा कि यदि पिछले पांच सालों में देखें, तो चक्रवातों के आने की गिनती और चक्रवाती हवाओं की शक्तिबढ़ती जा रही है। हमारे शहर सूख रहे हैं, पृथ्वी तेज गति से गर्म हो रही है। भूमि की प्रोफाइल बताती है कि वे एक क्लाइमेट वॉरियर भी हैं जो प्रकृति को संरक्षित करने के महत्व और जलवायु परिवर्तन के आसन्न खतरों के बारे में प्रचार करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

बड़े नुकसान के पहले संभल जायें

भूमि का कहना है कि आज, पहले से ही दुनिया एक बड़े शरणार्थी संकट से गुजर रही है। जलवायु परिवर्तन के कारण अगले कुछ वर्षों में लाखों और लाखों लोग चाहे कितने भी अमीर या गरीब क्यों न हों, विस्थापित हो जाएंगे क्योंकि प्रकृति के प्रकोप के सामने हम सब एक हैं। वो चाहती हैं कि इस भयावह स्थिति के आने के पहले मानवता जाग जाए। पृथ्वी हमारा घर है और हमें यहां मौजूद हर एक प्रजाति के साथ सह-अस्तित्व सीखना होगा।

हरसंभव प्रयास करेंगी

भूमि को लगता है कि इस जानकारी को फैलाना उसकी जिम्मेदारी है और वह जो भी कर सकती है करने के लिए तैयार हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह ऐसी फिल्में लेना चाहेंगी, जो प्रकृति को संरक्षित करने के बारे में संदेश देती हैं, भूमि ने जवाब दिया कि बिल्कुल वे इस संदेश को फैलाने और बदलाव लाने के लिए जो भी कर सकती हैं वह करेंगी। पर्सनल लाइफ में उनको लगता है कि वे भाग्यशाली कि लॉकडाउन और महामारी के इस हमले के दौरान वे अपने परिवार के साथ हैं। वे खुशकिस्मत हैं कि उनके सिर पर छत है और वे उन लोगों के साथ हैं जिनसे प्यार करती हूं।

Posted By: Molly Seth