PATNA : बढ़ते रुझान के आंकड़े से यह साफ हो गया है कि बिहार में महागठबंधन की ही सरकार बनेगी. संभवत. नीतीश फिर मुख्यमंत्री बनेंगे. महागठबंधन लगातार बढ़त बनाए हुए है. लोग कयास लगा रहे थे कि महागठबंधन 122 सीटों के जादुई आंकड़े पार करेगा मगर सारे राजनीतिक पंडितों की भविष्यवाणी और सर्वे के अनुमान गलत साबित हुए. महागठबंधन 155 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. दूसरी ओर कुछ लोग कांटे की टक्कर का जिक्र करते हुए मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने की बात कह रहे थे. मगर आंकड़े निराधार साबित हुए.

रुझान के आंकड़े ने इस बार नई इबारत लिख दी है। जबरदस्त रणनीति के तहत राजग ने अपने सहयोगी दल लोजपा को 43 सीट, रालोसपा को 23 और हम को 21 सीट दिए थे। मगर किसी भी पार्टी ने अनुमान के मुताबिक बेहतर परिणाम नहीं दिए। लिहाजा एनडीए को जबरदस्त पटखनी खानी पड़ी। राजनैतिक विश्लेषकों की मानें तो एनडीए की हार के पीछे लोजपा, रालोसपा और हम का खराब प्रदर्शन रहा।
आंकड़े एक नजर में एनडीए

पार्टी          सीट     रूझान            बीजेपी        156      65   एलजेपी        43       8आरएलएसपी   23       4हम            21        2
अबतक कौन किससे आगे
दानापुर से राजकिशोर यादव 21220 वोट से आगे

पालीगंज से जयवद्र्धन यादव 2834 से आगे

बख्तियारपुर से अनिरुद्ध कुमार 4467 से आगे

फतुहा से डॉ रामानंद यादव 4014 से आगे

मोकामा से अनंत सिंह 10500 वोट  सेआगे

बाढ़ से मनोज कुमार 4303 वोट से आगे

पटना साहिब से नंदकिशोर यादव 24147 वोट से आगे

कुम्हरार से अरुण सिन्हा 5868 वोट से आगे

बांकीपुर से नीतिन नवीन 20088 वोट से आगे

फिलहाल जेडीयू 155 व बीजेपी 75 सीट पर बढ़त बनाए हुए है: जेडीयू ने दो सीटें जीत ली है।

Posted By: Inextlive