City rides taking lives
अशोक राजपथ पर सिटी राइड की हरकत
अशोक राजपथ पर सिटी राइड की हरकत देखकर गुस्साई पब्लिक ने अपना आपा खो दिया और देखते-देखते बस को आग के हवाले कर दिया। गांधी मैदान से अशोक राजपथ जा रही सिटी राइड सर्विस की बस ने कुनकुन सिंह लेन के पास साइकिल सवार सूरज को धक्का मारा, इससे सूरज को गंभीर चोट आयी और उसे इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया। गुस्साई भीड़ ने पूरी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। पटना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को शांत किया।
ले चुकी है महिला की जान
कोतवाली थाना के पास तीस दिसंबर को बाइक सवार को सिटी राइड की बस ने एक महिला को धक्का मारा था। उस समय बाइक सवार को कुछ दूरी तक घसीटती चली गई थी। उस महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। शहर में चलने वाली सिटी सर्विस की बस की हालत खराब है। जर्जर बस और पुराने चक्के पर ब्रेक सही से नहीं लग पाता है। साथ ही साइड मिरर नहीं होने से पीछे की भी जानकारी नहीं मिल पाती है।