सरकारी विभाग चुका दें टैक्स तो शहर में बन जाएंगी 250 सड़कें
खुलासा : सरकारी विभाग नहीं चुका रहे ढाई सौ करोड़ रुपए का होल्डिंग टैक्स
PATNA : जरा सोचिए, यदि आपके ऊपर दो चार हजार रुपए होल्डिंग टैक्स बकाया होता है तो नगर निगम कितनी बार नोटिस भेजता है या उसके कर्मचारी आपके दरवाजे पर आ धमकता है। इतना ही नहीं आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करता है और जुर्माना भी लगाता है। लेकिन पटना में सरकारी विभागों के कार्यालयों के ऊपर लगभग ढाई अरब रुपए होल्डिंग टैक्स बकाया है लेकिन नगर निगम मूक दर्शक बना हुआ है। कई सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज पिछले 40 से नगर निगम को होल्डिंग टैक्स नहीं दे रहे हैं। यदि निगम को सभी बकाया टैक्स मिल जाए तो पटना की सूरत ही बदल जाएगी। निगम इसी टैक्स से शहर में विकास कार्य करता है। टैक्स वसूलने के लिए न तो निगम गंभीर है और न ही सरकारी विभाग टैक्स जमा कर रहे हैं। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट निगम का करोड़ों रुपए दबाकर बैठे सरकारी कार्यालयों का बड़ा खुलासा करने जा रहा है।
निगम भी लापरवाहअरबों रुपए के होल्डिंग टैक्स रोककर रखने वालों में राजधानी के बड़े स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, पोस्ट ऑफिस, खेल विभाग के अलावा यूनिवर्सिटी और पेसू शामिल है। इन संस्थानों को निगम एक दो बार नोटिस देकर खानापूर्ति कर दिया है। लेकिन इसे वसूलने के लिए नगर निगम ने कभी भी गंभीर रूप से कोशिश नहीं की।
नए लुक में दिखता पटना होल्डिंग टैक्स से नगर निगम अपने कर्मचारियों को वेतन देने के अलावा सड़क निर्माण, पार्को और चौराहों का सौंदर्यीकरण, कम्युनिटी हॉल बनवाना, साफ-सफाई का काम होता है। नाला, नाली, लाइटिंग, जलापूर्ति के लिए पैसे की व्यवस्था होल्डिंग टैक्स से होती है। होल्डिंग टैक्स नहीं मिलने की वजह से ये काम प्रभावित हो रहे हैं। कई विभागों के ऊपर वर्ष 1979 से लेकर 2017 तक का होल्डिंग टैक्स बकाया है। निगम बस नोटिस जारी कर देता है। लेकिन इसे वसूलने के लिए कोई भी कारगर कदम नहीं उठाता है। ये दबाए बैठे हैं निगम का टैक्स विभाग कितना साल कितना बाकी बिजली विभाग 40 2.14 अरब पटना विवि 4-15 11.63 करोड़ और कॉलेज संजय गांधी 5 3.52 करोड़ जैविक उद्यान संत जेवियर्स स्कूल गांधी मैदान 23 1.79 करोड़ एग्जिक्यूटिव 5 1.56 करोड़इंजीनियर केंद्रीय भवन
गांधी आर्या 24 74 लाख कन्या स्कूल एसटी जोसेफ 23 62 लाख कान्वेंट महेंद्रू राजकीय मध्य 22 46 लाख विद्यालय सैदपुर एसडीओ पटना सिटी 4 44 लाख कॉलेज ऑफ कॉमर्स 2 38 लाख गुरू गोविंद सिंह 7 35 लाख हॉस्पिटल एग्जिक्यूटिव इंजीनियर 5 27 लाख पाटलिपुत्र प्रमंडल भवन बैरिया बांकीपुर 14 21 लाख पोस्ट ऑफिस दूरदर्शन केंद्र पटना 5 16 लाख राजकीय अनुसूचित 2 17 लाख जाति कन्या हाईस्कूल उर्द एकेडमी 22 17 लाख अशोक राजपथ सीडीए बिल्डिंग 4 14 लाखएनएमसीएच 2 14 लाख उर्दू मिडिल स्कूल 23 12 लाख
मिसिका टोली जिला खेल प्रभारी 2 12 लाख पाटलीपुत्र खेल परिसर सुप्रीटेंडेंट जी डब्ल्यू 11 10 लाख हॉस्टल महेंद्रू पटना सिटी सिविल कोर्ट 4 9 लाख