हाजीपुर-पटना मुख्यमार्ग पर दिनभर रेंगते रहे लोग
PATNA: विभागीय लापरवाही के चलते शनिवार को हाजीपुर-पटना मुख्यमार्ग पर जाम लगने से लोग फंसे रहे। लगभग भ् किमी तक वाहनों की लम्बी कतार के कारण दिनभर वाहन सड़क पर रेंगते रहे। आलम यह रहा कि मुख्य मार्ग पर जाम के कारण लोगों धूप में परेशान पड़ा। कई लोग प्यास से तड़पते रहे। इस दौरान किसी का ट्रेन छूटा तो कोई ऑफिस पहुंचने में ले हो गया। जानकारी के अनुसार जाम का मुख्य कारण हाजीपुर रेलवे गुमटी के पास फ्लाईओवर निर्माण कार्य के लिए रखा गया बालू और निमार्ण है।
कम चौड़ाई से लग रहा जामयहां पर निर्माण सामग्री ज्यादा मात्रा में रखा हुआ है वाहन फ्लाईओवर के दोनों किनारे से गुजरती है। जिसकी चौड़ाई बहुत कम है और यही जाम लगने का कारण बनता है। बस कंडक्टर रमेश महतो ने बताया कि हाजीपुर रेलवे गुमटी के पास फ्लाई ओवर निर्माण कार्य होने के चलते यहां प्रति दिन जाम लगता है। निर्माण की वजह से सड़क की चौड़ाई दिन प्रतिदिन घटती जा रही है। यहां रोजाना ट्रक से निमार्ण सामग्री गिराई जाती है। जिस वजह से जाम लगता है।
हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर जाम लगने के चलते मेरी ट्रेन छूट गई। सड़क पर जाम लगे दो घंटे हो गए है। मेरी ट्रेन पटना जंक्शन से क् बजे थी।
अजय पासवान, यात्री ये जाम कोई पहली बार नहीं लगा है। जब भी पटना आता हूं यहीं पर जाम लगता है। इसकी वजह से ऑफिस पहुंचने में लेट हो गया हूं। विनोद सिंह, यात्री