मैट्रिक एग्जाम खत्म, सूबे में 373 निष्कासित
- 17 फरवरी से शुरू हुई थी परीक्षा
- भोजपुर में पकड़े गए सबसे ज्यादा 83 नकलची श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ क्कन्ञ्जहृन् : बिहार बोर्ड की ओर से 17 फरवरी से चल रही मैट्रिक परीक्षा सोमवार को संपन्न हो गई। परीक्षा के लिए राज्यभर में 1368 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 15.29 लाख परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरा था। पूरी परीक्षा के दौरान सभी जिलों में 373 परीक्षार्थी निष्कासित किए गए, 11 मुन्ना भाई पकड़ाए।सोमवार को दोनों पालियों में ऐच्छिक विषयों के तहत उच्च गणित, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, संस्कृत, मैथिली, फारसी, अरबी विषयों तथा गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य एवं ललित कला विषयों की परीक्षा संपन्न हुई। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 17 फरवरी से आयोजित मैट्रिक परीक्षा के लिए राज्य के सभी 38 जिलों में 1,368 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें शामिल होने के लिए 15 लाख 29 हजार 393 विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा था। इनमें 7 लाख 83 हजार 34 छात्राएं एवं 7 लाख 46 हजार 359 छात्र शामिल हैं। मैट्रिक परीक्षा के बेहतर आयोजन के लिए बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर से सभी जिलों के डीएम, एसपी को बधाई दी है।
--------------- : किस जिले में कितने हुए निष्कासित भोजपुर - 83 नालंदा - 43गया - 25
मधेपुरा- 22 रोहतास -18 मुंगेर - 18 जमुई -18 पटना- 17 मधुबनी -16 समस्तीपुर - 12 अरवल -11 सारण - 09 सिवान - 09 औरंगाबाद - 08 नवादा - 07 वैशाली - 07 बेगूसराय - 06 जहानाबाद - 06 बक्सर - 05 गोपालगंज - 05 सुपौल - 05 सहरसा - 05 खगडि़या - 03 पश्चिमी चंपारण - 02 शिवहर - 02 लखीसराय - 02 दरभंगा - 02 पूर्वी चंपारण - 02 पूर्णिया - 02 शेखपुरा - 01 मुजफ्फरपुर - 01 बांका - 01 मुन्नाभाई पकड़े गए गया - 04 मधुबनी - 04 नवादा - 02 रोहतास - 01