PATNA : बिहार के विभिन्न हिस्से में सोमवार को हुई बारिश के बाद पटना और गया सहित अन्य शहरों के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 जनवरी तक हिमालय की ओर से आने वाली बर्फीली हवा के कारण प्रदेश में ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मंगलवार को सुबह में कोहरा और दिन में धूप और रात में ठंड अधिक रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार को रोहतास में 3 एमएम, फारबिसगंज में 2 एमएम, अररिया और किशनगंज में एक-एक एमएम वर्षा रिकार्ड किया गया। बूंदाबांदी के कारण पटना का न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 9.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। गया का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री और अधिकतम 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री और अधिकतम 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग द्वारा जारी अनुमान के अनुसार, मंगलवार से मौसम शुष्क रहेगा। 25 जनवरी तक सुबह में कोहरा और दिन में धूप निकलेगी। तापमान सामान्य स्तर के करीब रहने की संभावना है।

Posted By: Inextlive