-सताएगी गर्म हवा, सूबे में गया का तापमान रहा सर्वाधिक

क्कन्ञ्जहृन्: राजधानी और आसपास के इलाके फिर लू की चपेट में आ गए हैं। पटना, गया और औरंगाबाद का तापमान 25 अप्रैल तक 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शेष बिहार में 25 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पटना, औरंगाबाद और गया का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। भागलपुर, पूर्णिया, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, राजगीर सहित अन्य शहरों के तापमान में औसत एक डिग्री तक वृद्धि की संभावना है।

उत्तर-पूर्व पर पड़ेगा प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार हिमालय क्षेत्र में 25 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर उत्तर-पूर्व हिस्से में होगा। पूर्णिया, फारबिसगंज, सुपौल, मधुबनी और भागलपुर के आसपास के क्षेत्र में 26 अप्रैल को धूल भरी आंधी और कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं।

रविवार को पटना, औरंगाबाद और गया सबसे गर्म रहा। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। गया का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 23.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Posted By: Inextlive