-सिगरेट से पत्नी को दागने वाले डॉक्टर को पुलिस ने भेजा जेल महिला डॉक्टर ने दर्ज कराया मुकदमा

PATNA: डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है लेकिन यहां तो ये भगवान ही हैवान निकला। पत्नी को मारने पीटने के बाद सिगरेट से दागने वाले इस डॉक्टर को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है लेकिन इसकी चर्चा हर जुबान पर है। डॉक्टर की पत्‌नी एमबीबीएस फाइनल ईयर की स्टूडेंट है और उसने प्रताड़ना के साथ दहेज का आरोप लगाते हुए सुल्तानगंज थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। पटना पुलिस की विशेष टीम ने आरोपित डॉक्टर को झारखंड के रांची से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है।

 

पार हो गई हद तो थाना पहुंची

एमबीबीएस फाइनल ईयर की स्टूडेंट डॉ संजीला के मुताबिक डेढ़ साल पहले उसका अरेंज मैरिज जमशेदपुर के डॉ। निर्जल नाथ के साथ हुई थी। आरोप है कि उसके माता पिता ने शादी में खूब सारा दहेज देकर धूम धाम से शादी की थी। डिमांड पर शादी जमशेदपुर से ही कराई गई थी। आरोप है कि वह हर दिन घर में शराब पीकर आता था और उसके साथ मारपीट करता था। पीडि़ता का कहना है कि जब हद हो गई तो वह थाना पहुंची। फ् सिंतबंर को सुल्तानगंज थाने में शिकायत कर उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया।

 

सिगरेट से जलाता था तो निकल जाती थी जान

पीडि़ता का कहना है कि जब उसका पति उसे मारता था और वह विरोध करती थी तो सिगरेट से जलाया करता था। शरीर पर सिगरेट की आग लगते ही जान निकल जाती थी। वह इस पीड़ा को बर्दाश्त नहीं कर पाती थी। उसका आरोप है कि ऐसा बर्ताव कोई जानवर से भी नहीं करता है। घर में रखे सामान फेंककर उसे मारता था। कई बार माता-पिता ने समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। आरोप है कि उसके पति का रांची के किसी डॉक्टर से अफेयर है।

Posted By: Inextlive