बॉलीवुड स्‍टार बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अगले महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इनकी शादी की तारीख तय हो गई और 30 अप्रैल को यह परिणय सूत्र में बंधेंगे।

मुंबई में होगी शादी
फिल्म स्टार बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपने रिलेशनशिप के बारे में भले ही खुलकर न बोले हों। लेकिन यह कपल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध जाएगा। बताया जा रहा है कि इनकी शादी की तारीख अगले महीने की 30 को फिक्स की गई है। शादी का वेन्यू भी तय कर लिया गया है। मुंबई के एक बड़े होटल में इनकी शादी होगी। अपनी शादी में बिपाशा ट्रेडिशनल बांग्ला ड्रेस में नजर आएंगी।
करण की तीसरी शादी होगी यह
करण और बिपाशा की यह लव स्टोरी फिल्म 'अलोन' के दौरान शुरु हुई। फिल्म में दोनों के काफी इंटीमेट सींस भी थे। इसके बाद बिपाशा अक्सर करण के साथ कभी बीच तो कहीं घर पर साथ देखी गईं। कुछ दिन पहले बॉलीवुड के गलियारे से इस तरह की खबरें आ रही थी कि करण की मां ने बिपाशा को बहू के रूप में अपनाने से इनकार कर दिया था। हालांकि इस बात पर किसी ने कोई पुष्टि नहीं की है। वैसे अगर यह शादी होती है, तो करण सिंह ग्रोवर तीसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे। उनकी पहली शादी टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम और दूसरी जेनिफर विंगेट के साथ हुई थी।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari