जर्मनी के महान विचारक अर्थशास्त्री इतिहासकार राजनीतिक सिद्धांतकार समाजशास्त्री पत्रकार और क्रांतिकारी कार्ल मार्क्स का आज यानी पांच मई को 200वीं जयंती है। इस जन्मदिन के मौके पर हम आज उनके जन्मस्थल की ओर चलते हैं जहां कार्ल मार्क्स से जुड़ीं कई यादगार चीजें मौजूद हैं।


कार्ल मार्क्स का घरबर्लिन (एएफपी)। कार्ल मार्क्स का जन्म जर्मन राजमंडल में प्रशिया साम्राज्य के ट्रियर शहर में वकील हीनरिक मार्क्स और हेनरीटा प्रेसबर्ग के घर पांच मई, 1818 को हुआ। उनके माता-पिता यहूदी थे। इस तस्वीर में आप साफ तौर पर उनके घर को देख सकते हैं। आज भी ये घर बिलकुल नया लगता है। कार्ल मार्स की किताबयह तस्वीर कार्ल मार्क्स की 'दास कैपिटल' नाम की किताब की है, जिसे उन्होंने खुद लिखा था। इस किताब को भी उनकी याद में उनके जन्मस्थल यानी कि उनके म्यूजियम में सजा कर रखा गया है। बता दें कि दास कैपिटल पुस्तक की रचना कार्ल मार्क्स ने 1867 में की थी। इसमें पूँजी एवं पूँजीवाद का विश्लेषण है तथा मजदूरवर्ग को शोषण से मुक्त करने के उपाय बताये गए हैं।  न्यूजपेपर में कार्ल मार्क्स
इस तस्वीर में आप देख हैं कि कार्ल मार्क्स की एक बड़ी फोटो न्यूजपेपर में नजर आ रही है। बता दें कि कार्ल मार्क्स के इस पेपर ऐड को उनके म्यूजियम में प्रदर्शनी के तौर पर दिखाया जाता है।

Posted By: Mukul Kumar