आज है मुंबई के बैट्समेन आजिंक्‍य रहाणे का जन्‍मदिन। बता दें कि आजिंक्‍य आज 6 मई को अपना 27वां जन्‍मदिन मनाने जा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में इनके दबदबे को भला कौन नहीं जानता लेकिन क्‍या आप जानते हैं इनके बारे में कुछ खास बातें। चलिए शेयर करते हैं आजिंक्‍य के लिए इस सबसे खास दिन पर उनसे जुड़ीं कुछ खास बातें।

1 - आजिंक्य का पूरा नाम है आजिंक्य मधुकर रहाणे।  
2 - इनकी मां का नाम है सुजाता रहाणे और पिता का नाम है मधुकर बाबुराव रहाणे। आजिंक्य का जन्म एक मराठा परिवार में हुआ था।
3 - उनका एक छोटा भाई और बहन भी है।
4 - 7 साल की उम्र में इनके पिता इनको डोम्बिवली में एक कोचिंक कैम्प में ले गए।
5 - 17 साल की उम्र से पूर्व भारतीय क्रिकेटर आमरे ने इन्हें कोच किया।
6 - रहाणे ने 26 सितंबर 2014 को अपनी बचपन की दोस्त राधिका धोपवकर से शादी की। यह एक अरेंज मैरिज थी।
7 - इन्होंने 2007-2008 सेसन में अपने कॅरियर की पहली फर्स्ट-क्लास रणजी ट्रॉफी मुंबई के लिए जीती।  
8 - रहाणे ने मुंबई के 38वें रणजी मैच में मुख्य भूमिका अदा की और उसे जीता। मैच के इस सेशन में इन्होंने 1,089 रन बनाए।
9 - रहाणे ने सितंबर 2011 में अपना पहला ODI डेब्यू मैच खेला। इस मैच में इन्होंने 54 ODI के ऐवरेज में 1,584 रन बनाए।
10 - इन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच मार्च 2013 में खेला। इस मैच में इन्होंने 14 टेस्ट के एवरेज में 1,077 रन जुटाए।
11 - इंडियन प्रीमियर लीग में आजिंक्य राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा बने।

Hindi News from Cricket News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma