GORAKHPUR: भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद को अपना धर्म मानती है तथा शहीदों का सम्मान करती है। भाजपा सरकार सत्ता का सुख भोगने में नहीं बल्कि आम जनता की सेवा करने में विश्वास करती है। यह बातें मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गोरखपुर क्लब में आयोजित भाजपा गोरखपुर महानगर के सदस्यता अभियान संगठन पर्व व सेक्टर विस्तारक कार्यशाला के दौरान कहीं। वह बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी तथा सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश बदल रहा है तथा विकास की ओर अग्रसर है।

बदल रहा प्रदेश व देश

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि यह नया भारत है जो पुलवामा में हुए आतंकी घटना में शहीद जवानों का बदला बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर लेता है। पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ा है। आज पूरा विश्व भारत को सम्मान की नजरों से देखता है। हम विश्व के किसी भी कोने में जाकर गर्व से कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं।

भारत को बनाना है विश्व गुरु

शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि 2030 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस जैसी अन्य पार्टियां परिवारवाद, वंशवाद व जातिवाद की भावना से ग्रसित हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी दल है, जो राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना से काम करती है। सदस्यता अभियान का मुख्य लक्ष्य समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर चलना है, जिससे नए भारत का निर्माण हो सके। भाजपा का लक्ष्य भारत को पुन: विश्वगुरु बनाना है। स्वामी विवेकानंद ने भारत को विश्व गुरु बनाने की भविष्यवाणी की थी। उसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चरितार्थ कर रहे हैं।

बन चुके तीस हजार से ज्यादा सदस्य

वहीं भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ। धर्मेद्र सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है। भाजपा समाज के सभी वर्गो, धर्मो व जातियों के लोगों को जोड़ने का काम कर रही है और पीएम के नारे सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को चरितार्थ कर रही है। महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सदस्यता अभियान के इस कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गोरखपुर महानगर में अब तक 30 हजार से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं और जल्दी ही 60 हजार से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर महानगर प्राप्त करेगी। कार्यक्रम का संचालन महानगर सदस्यता प्रमुख अच्युतानंद शाही ने किया। आभार ज्ञापन राहुल श्रीवास्तव ने किया। सेक्टर संयोजकों के कार्यशाला में शिवराज सिंह चौहान ने विंग कमांडर आरपी सिंह, इंजीनियर अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी, कर्नल राम मोहन पांडे, डॉ। आरएन गुप्ता, डॉ। शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव, एमपी सिंह तोमर, विपिन यादव, डॉ। विनय राय, अभिषेक तिवारी एवं अशोक तिवारी को भारतीय जनता पार्टी की ऑनलाइन सदस्यता कराई।

मौजूद रहे पदाधिकारी

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपेंद्र दत्त शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, विश्वजीत सिंह आशु, डॉ। सत्येंद्र सिन्हा, राकेश सिंह पहलवान, पुष्पदंत जैन, अंजू चौधरी, बृजेश मणि मिश्र, सुनील गुप्ता, रणजीत राय, देवेश श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह, राधेश्याम रावत, राजेश गुप्ता, हिमांशु श्रीवास्तव, डॉ। शोभित श्रीवास्तव, वीरेंद्र नाथ पांडेय, पवन यादव, राजीव रंजन अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, पियूष मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह, रूपेश गुप्ता, विनोद दुबे, उमेश श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, रमेश चंद्र त्रिपाठी, सुबोध श्रीवास्तव, विशाल पांडेय, अमृतलाल भारती, अशोक मिश्रा व अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पूर्व शिवराज सिंह चौहान ने गोरखपुर क्लब में पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया।

Posted By: Inextlive