उमंग कुमार की फिल्‍म गुड महाराजा में संजय दत्‍त का रॉयल लुक नजर आएगा। फिल्‍म का पोस्‍टर हाल ही में रिलीज किया गया है। ऐसे में हम आप को उन बॉलीवुड फिल्‍मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो राजा-महाराजाओं पर बनी हैं।

मुगल ए आजम
ये फिल्म 1960 में थी। इस फिल्म में अकबर और उनके बेटे सलीम की कहानी है। फिल्म में पृथ्वीराज कपूर ने अकबर का किरदार निभाया है। दिलीप कुमार ने सलीम का किरदार निभाया है।

राजकुमार
राजकुमार फिल्म 1964 में बनी थी। इस फिल्म में शम्मी कपूर ने राजघराने के राजकुमार का रोल अदा किया था। जो विदेश से पढ़ कर आता है।

अशोका द ग्रेट
अशोका द ग्रेट फिल्म 2001 में बनी थी। ये फिल्म महान सम्राट अशोक की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है किस तरह कलिंग से युद्ध के बाद अशोक ने हिंसा त्याग दी थी।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra