कहते हैं जोडि़यां आसमान से बन कर आती है। हर किसी को उसका जीवन साथी मिलता है। हम आप को आज एक अनोखी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं। इस शादी में सबसे खास है दूल्‍हा दुल्‍हन की जोड़ी। जिसे देखने के लिये दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।


3 फीट है दुल्हा-दुल्हन की लंबाईकुछ ऐसा देखने को मिला सारण जिले के गडखा क्षेत्र के रामपुर में हुई शादी को देखने के लिये लोगों का तांता लग गया। शादी की खासियत थी दूल्हा-दुल्हन जिनकी हाईट महज 3 फीट थी। शादी में वर-वधू गुड्डे-गुडिय़ा की तरह दिखाई दे रहे थे। देखते ही देखते खबर आसपास के गांवों में फैल गई। दूल्हा-दुल्हन को देखने के लिये हजारों की भीड़ लग गई। रामपुर निवासी स्व. गुलाब चंद्र शर्मा की 19 वर्षीय पुत्री की लंबाई महज 3 फीट है। लंबाई कम होने की वजह से उसके घर वाले शादी के लिये काफी परेशान थे। बहुत कोशिशों के बाद भी उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। दूल्हा-दुल्हन को देखने के लिए उमड़ी भीड़
अनीता की शादी के लिए घर वालों ने काफी भाग दौड़ की। लेकिन उन्हें कोई अनीता के लायक लड़का नहीं मिला। इसी बीच सीवान से कुछ लोग काम के सिलसिले में अनीता के बड़े पिता योगेंद्र प्रसाद के घर आए तो उनकी नजर अनीता पर पड़ी। उन लोगों ने बताया कि इसकी कद काठी का लड़का सीवान जिले के मैरवा थाने के सेमटाड़ गांव में है। जयराम शर्मा के पुत्र विश्वजीत से अनीता के रिश्ते की बात पक्की हो गया। धूमधाम से दोनो की शादी हुई। जब विश्वजीत अनीता के घर बरात लेकर पहुंचा तो उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra