-निगम के बजट में स्वास्थ्य और सफाई का बजट बढ़ा

-सार्वजनिक निर्माण के लिए भी निगम ने बढ़ाया फंड

-विकास की योजनाओं की बढ़ेगी रफ्तार

GORAKHPUR: नगर निगम के इतिहास का सबसे बड़ा बजट शनिवार को पेश किया गया। करीब चार करोड़ के इस बजट में निगम ने स्वास्थ्य, सफाई और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बजट बढ़ाया गया है। वहीं, बाकी चीजों के लिए बजट अब भी पिछली बार के बराबर दिया गया है। इसमें स्वास्थ्य व सफाई पर खर्च की बात करें तो जहां निगम ने पिछली बार 3063 रुपए खर्च किए थे, वहीं इस बार 3255 लाख रुपए खर्च किए जाने पर बजट में सहमति बनी है। साथ ही सड़क, नालियां और दूसरी सार्वजनिक सुविधाओं के लिए भी 17681 लाख के मुकाबले इस बार 21881 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। ओवरऑल खर्च की बात करें तो निगम इस बार 41088.50 लाख रुपए खर्च करने की तैयारी में है।

सात साल में तीन गुना बजट

नगर निगम का जैसे-जैसे दायरा बढ़ रहा है, वैसे ही नगर निगम का बजट भी बढ़ता चला जा रहा है। 2013 में नगर निगम का बजट सिर्फ 168 करोड़ रुपए था, यह इस वित्तीय वर्ष में यह चार अरब के आंकड़े को पार कर गया है। शनिवार को सदन की 13वीं बैठक मेयर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें नगर निगम सदन की 11वीं व 12वीं बैठक के कार्यवाही की पुष्टि सर्वसम्मति से की गई। कार्यकारिणी समिति से संशोधन के बाद पेश किया गया, जिसे सदन में मेंबर्स ने बजट को सर्वसम्मित से पारित किया गया।

नगर निगम का बजट

वर्ष बजट

2013 168 करोड़

2014 208 करोड़

2015 332 करोड़

2016 280 करोड़

2017 265 करोड़

2018 311 करोड़

2019 356 करोड़

2020 410.88 करोड़

यह है खर्च -

अधिष्ठान 2019-20 2020-21

वेतन आदि 11665 12189

वाटर सप्लाई सीवरेज 1723 1723

स्वास्थ्य व सफाई 3063 3255

पथ प्रकाश पर 717 717

सार्वजनिक निर्माण पर 17681 21881

अन्य मदों में 1324.5 1323.5

आय -

अधिष्ठान 2019-20 2020-21

प्रारंभिक अवशेष 10175.88 7869.13

कर से प्राप्तियां 2684 2735

करेत्तर प्राप्तियां 2867.25 4375.25

शासकीय अनुदानों से प्राप्तियां 27650 31300

अन्य प्राप्तियां 666 785

कुल 44043.13 47064.38

नोट - बजट लाख रुपए में है।

Posted By: Inextlive