पहेली सॉल्‍व करना शायद हम सभी को अच्‍छा लगता हो। दिमाग के साथ-साथ नजरों को परखना चाहते हैं तो यह पहेली आपके लिए है। समुद्रीय जीव-जंतुओं वाली इस तस्‍वीर में एक मछली भी है जो कहीं छुपी हुई है। आपको बस उसे ढूंढ निकालना है।


सिर्फ एक मछली है छिपीअक्सर हम जो देखते हैं, वो होता नहीं। नजरों को धोखा देती ऐसी ही यह तस्वीर है। इसे हंगरी के मशहूर कार्टूनिस्ट जेर्जली ने बनाया है। जेर्जली ने समुद्र के अंदर के नजारे को बखूबी इस तस्वीर में दिखाया है। समंदर में जितने भी जलीय जीव-जंतु पाए जाते हैं, ज्यादातर सभी इस तस्वीर में हैं। इनके बीच एक मछली भी है। जी हां, सिर्फ एक मछली और वह कहां है, यह आपको पता लगाना है।जल्दी से पता लगाइएतो आइए आप भी कोशिश कीजिए। मछली कैसी होती है यह तो आपको पता ही होगा। तो बस इन जलीय जीवों के बीच उस मछली को ढूंढ निकालिए। हालांकि यह इतना आसान नहीं है। उसके लिए आपको अपनी नजर पारखी बनानी होगी। खैर अगर जल्दी न मिले, तो दूसरी तस्वीर में उत्तर देख सकते हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari