चलिए तैयार हो जाइये एक बार फिर हमारे साथ पिक्‍चर पजल खेलने के लिए। इस बार ये पजल खेलनी है आपको रंग बिरंगे खिलौनों के बीच में छुपे ऑब्‍जेक्‍ट को ढूंढ कर।

कहां है जिराफ
ऊपर दी गयी तस्वीर को ध्यान से देखिए। इस तस्वीर में फ्लोरसेंट रंगों में ढेर सारे खलौने वाले जानवर दिखाई दे रहे हैं। बस आपको देना है अपनी पैनी निगाय का सबूत और ढूंढ निकालना है इसमें छुपे जिराफ को। वैसे तो हमें यकीन है कि अगर आप पेशेंस के साथ इस तस्वीर को गौर से देखेंगे तो आपको जिराफ मिल ही जायेगा, लेकिन फिर भी अगर आप नाकामयाब रहें तो देखिये गा अगली स्लाइड। ध्यान रहे ईमानदारी से कोशिश जरूर कीजियेगा।
दम है, तो जरा तीलियों की इस पहेली को बूझ कर बताइए

गोले में मौजूद है आपका निशाना
ये जो तस्वीर के अंदर बने गोले में पर्पल कलर का पशु दिखाई दे रहा है यही है वो मासूम जिराफ जिसे आप ढूंढ रहे थे। तो देखा अगर कोशिश की जाये तो जिसकी हमें तलाश है वो मिल ही जाता है।
क्या आप बता सकते इस तस्वीर में किस जगह पर है सांता
Puzzle: इस तस्वीर में जिराफों के बीच छिपा सांप ढूंढ पायेंगे आप?

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Molly Seth