पहेली सुलझाना बच्‍चों का खेल नहीं होता। यह सच भी है क्‍योंकि आज हम आपको ऐसी ही एक अबूझ पहेली दिखाने जा रहे हैं। जिसे हल करने के लिए आपको काफी दिमाग लगाना पड़ सकता है। आप खुद को पजल मॉस्‍टर समझते हैं तो आइए इसे हल कीजिए..


नई पहेली हुई वायरलसोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। इनमें जो सबसे ज्यादा चर्चित रहती है, वो है पहेली। यह पहेली भी इंटरनेट पर वायरल होते हुए यहां तक पहुंची है। इस तस्वीर में आपको लगभग 300 के आसपास अजब-गजब चेहरे दिख जाएंगे। काले रंग के बैकग्राउंड में ये सफेद चेहरे काफी फनी भी हैं, लेकिन जनाब इनमें एक क्यूट पांडा भी छुपा है। क्या आपको दिखा वो पांडा...अगर नहीं तो नीचे वाले पैराग्राफ में उत्तर देखिए।दाहिनी तरफ नजर डालिए जरादरअसल इस पजल का हल ढूंढ निकालने के लिए आपकी आंखों का तेज होना जरूरी है। अब जरा तस्वीर के दाहिनी हिस्से पर नजर घुमाइए। फोटो को दाईं तरफ ऊपर से नीचे की तरफ देखते जाएंगे तो आपको बीच में एक छोटा सा पांडा छुपा दिख जाएगा।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari