मानव जीवन के लिए पेड़ पौधों का अहम योगदान होता है इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। लेकिन इस धरती पर कुछ पेड ऐसे भी होते है जो मनुष्य के लिए जान लेना होते है। यानी जो पेड पौधे हमारे जीवन के लिए उपयोगी होती है उन्हीं में से कुछ पेड ऐसे होते है जिनके कारण आपकी जान भी जा सकती है। जी हां हम बात कर रहे है सरबेरा ओडोलम नाम के पेड की। यह पेड दिखने में जितना सुंदर और आकर्षक है उतरा ही खतरनाक है।


भारत में भी पाया जाता हैसरबेरा ओडोलम नाम का यह पौधा दिखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षक है लेकिन यह कितना जानलेवा है इसका अंदाजा आपको नहीं है। भारत सहित दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ अन्य देशों में पाया जाने वाला सरबेरा ओडोलम पौधा इतना जहरीला है कि कई बार इसका उपयोग जान लेने के लिए होता है।यह है सुसाइड पेड़सरबेरा ओडोलम के बारे में यह भी कहा जाता है कि इसका निशान ढूंढना बहुत ही मुश्किल होता है। अगर कोई इसे खा ले तो जांचकर्ताओं के लिए यह जानना मुश्किल हो जाएगा कि व्यक्ति की मृत्यु कैसे हुई? कुछ लोग इसे गलती से खा लेते हैं तो कुछ इसे एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं। भारत में इसे 'सुसाइड पेड़' के नाम से जाना जाता है।Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari