धनतेरस और दिवाली के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था

बुधवार से चौक की तरफ न कार चलेगी न रिक्शा-आटो

त्योहार पर ट्रैफिक रश को देखते हुए यातायात पुलिस ने अभी से इससे निबटने की तैयारियां शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा भीड़ जुटने के मद्देनजर जानसेनगंज, चौक, घंटाघर, लोकनाथ, बहादुरगंज, जीरो रोड, पुराना जीटी रोड, रानी मंडी आदि एरिया में ट्रैफिक डायवर्जन का सहारा लिया जाएगा। चौक क्षेत्र व उसके आस-पास ट्रैफिक मैनेज करने के लिए इस एरिया में किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन सुबह 11 बजे से रात नौ बजे के बीच पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान न जानसेनगंज से चौक की तरफ कार की तो बात ही छोडि़ए रिक्शा भी नहीं जाएगा। यातायात पुलिस अधीक्षक के अनुसार 26 अक्टूबर से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी और 30 अक्टूबर की रात नौ बजे तक प्रभावी रहेगी।

यह व्यवस्था होगी लागू

जानसेनगंज चौराहा से घंटाघर की तरफ समस्त प्रकार के चार पहिया, तीन पहिया, रिक्शा, ई रिक्शा आदि वाहनों का जाना प्रतिबंधित होगा

अग्रसेन चौराहा से घंटाघर की तरफ समस्त प्रकार के चार पहिया, तीन पहिया, रिक्शा, ई रिक्शा आदि वाहनों का जाना प्रतिबंधित होगा

नखास कोहना से कोतवाली की तरफ समस्त प्रकार के चार पहिया, तीन पहिया, रिक्शा, ई रिक्शा आदि वाहनों का जाना प्रतिबंधित होगा

अतरसुइया चौराहा से चढ्डा रोड रानीमंडी की तरफ समस्त प्रकार के चार पहिया, तीन पहिया, रिक्शा, ई रिक्शा आदि वाहनों का जाना प्रतिबंधित होगा

सुलाकी चौराहा से पुराना जी0टी0 रोड लोकनाथ की तरफ समस्त प्रकार के चार पहिया, तीन पहिया, रिक्शा, ई रिक्शा आदि वाहनों का जाना प्रतिबंधित होगा

भारती भवन से लोक नाथ की तरफ समस्त प्रकार के चार पहिया, तीन पहिया, रिक्शा, ई रिक्शा आदि वाहनों का जाना प्रतिबंधित होगा

चौक क्षेत्र, लोकनाथ, घंटाघर, जानसेनगंज, रानीमंडी, जीरो रोड, बताशामंडी, गुडमंडी आदि क्षेत्रों में सुबह दस से रात दस बजे तक समस्त प्रकार के माल वाहक वाहन जैसे छोटा हाथी, हाफ डाला, लोडर, ट्राली आदि वाहनों का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा

(न्यायमूर्तिगणों के वाहन, एम्बुलेंस, स्कूली वाहन, दिव्यांग जनों के वाहन उक्त प्रतिबन्ध से मुक्त रहेंगे)

Posted By: Inextlive