GORAKHPUR: समाजवादी पार्टी के शहर विधान क्षेत्र की मासिक सोमवार को बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौधरी, संचालन महासचिव इशहाक अंसारी ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव नवल किशोर नाथानी मौजूद रहे। सपा की बैठक में भी एम्स का मुद्दा छाया रहा। मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने भाजपा सांसदों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सीएम अखिलेश सिंह यादव खुटहन में मुफ्त भूमि दे रहे हैं। एम्स तक पहुंचने के लिए फोरलेन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। गोरखपुर मंडल के भाजपा सांसद केंद्र सरकार से बजट दिलाने में नाकाम हैं। अपने पैरों तले जमीन खिसकती देखकर सांसद अब प्रदेश सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं। नवल किशोर नाथानी ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वर्ण कारोबारियों पर इंस्पेक्टर राज ओर एक्साइज ड्यूटी के नाम पर काला कानून थोपा है। बैठक में राहुल गुप्ता, इश्हाक, अंसारी, आफताब अहमद, संतोष कुशवाहा, भवनाथ यादव, शादाब अहमद, मोहम्मद इमरान, मंसूर अहमद, विनोद विश्वकर्मा, शादाब अहमद सहित कई लोग मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive