भाजपा मुख्यालय के बाद उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।


लखनऊ (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 से 20 सितम्बर तक सभी जिलों में उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सोमवार को भाजपा मुख्यालय में इस प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल करेंगे। प्रबुद्धजनों को भेंट करेंगे पुस्तकभाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि भाजपा मुख्यालय में सेवा सप्ताह के अन्तर्गत लगने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित है। इस प्रदर्शनी से सभी को प्रेरणा मिलेगी।पीएम के बर्थडे पर सेवा सप्ताह
भाजपा मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह मना रही है। पार्टीजन सेवा सप्ताह के तहत मोदी के जीवन एवं उपलब्धियों से संबंधित पुस्तक प्रबुद्धजनों एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रमुख लोगों को भेंट करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के दुर्लभ चित्रों एवं विलक्षण घटनाओं को नमो एप तथा सोशल मीडिया पर एकत्र करने का अभियान चलाया जाएगा। यह सप्ताह 20 सितंबर तक चलेगा।lucknow@inext.co.in

Posted By: Satyendra Kumar Singh