-ठंड के कारण मरने वाली चारों महिलाएं

KAUSHAMBI (25 Dec JNN): ठंड अब जानलेवा बन चुका है। जरा सी चूक होने पर मौत मिल रही है। दोआबा में शीतलहर से मौत का सिलसिला जारी है। कड़ाके की ठंड व गलन ने ख्ब् घंटे के अंदर चार महिलाओं की जान ले ली। इससे परिवारों में हाहाकार मचा हुआ है। ठंड से मौत का आंकड़ा फ्क् पहुंच गया है। दो गांवों में हलका लेखपाल मौत की हकीकत खंगालने पहुंचे और परिजनों को दिलासा देकर चले आए।

ठंडी लगी और थम गई सांसे

चायल तहसील के महगांव की लता ख्ख् पुत्री श्यामकुमार सोनी बुधवार की शाम को बर्तन धोकर कमरे में सोने गई। इसी दौरान वह ठंड से कांपने लगी। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, उसकी मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। छीतापुर की सुखरानी पत्नी स्व। शीतल की सुबह बिस्तर पर लाश मिली। परिजनों का कहना है कि ठंड के कारण वृद्धा की मौत हुई। इसी तरह ऊंचवा नसीरपुर की अनीता ख्0 पुत्री मुन्नीलाल गुरुवार की दोपहर खाना बनाकर परिजनों को खिला रही थी कि उसकी हालत बिगड़ गई। उसका पूरा शरीर ठंड से कांपने लगा। फैमिली मेम्बर्स उसे लेकर डॉक्टर के पास भागे लेकिन तब तक दे हो चुकी थी। उसकी सांसें थम गई थीं। इसी तरह आलमचंद्र की राजकली पत्नी स्व। सुंदरलाल की भी बुधवार की रात ठंड की चपेट में आ गई। ठंड ने उसकी जान ले ली।

Posted By: Inextlive