मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाके घने कोहरे की चादर में छिपे रहे। प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बदस्तूर जारी है। मौसम कार्यालय का पूर्वानुमान है कि नये साल की पूर्व संध्या पर शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। नया साल की सुबह घना कोहरा छाया रहेगा।


लखनऊ (पीटीआई)। प्रदेश की राजधानी स्थित मौसम विभाग कार्यालय ने बताया कि इलाहाबाद डिविजन तापमान में महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा राज्य के अन्य डिविजनों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखा गया।झांसी में दिन के तापमान में तेजी से गिरावट दर्जझांसी, आगरा और मेरठ डिविजनों में दिन के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य से कम बना हुआ है। राज्य के अन्य डिविजनों तापमान सामान्य बना रहा। अयोध्या डिविजन में रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, झांसी और आगरा डिविजनों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।फर्सतगंज सबसे ठंडा तो बांदा प्रदेश में सबसे गर्म
फुर्सतगंज प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान बांदा में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय का पूर्वानुमान है कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम कार्यालय ने राज्य में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

Posted By: Satyendra Kumar Singh