फीरोजाबाद। बुधवार सुबह दबंगों ने एक प्लाट पर कब्जा कर लिया। जब प्लाट स्वामी ने विरोध किया तो दबंगों ने असलाह की बटों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार पर जब ग्रामीण एकत्रित हुए तो दबंगं ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से फाय¨रग कर दी। जिससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।

मामला थाना सिरसागंज के गांव नगला धुरे का है। बुधवार सुबह सात बजे गांव के ही दबंगों ने मेहताब सिंह के प्लाट पर कब्जा कर निमार्ण कार्य प्रारंभ कर दिया। जानकारी होने पर मेहताब सिंह पक्ष ने विरोध किया तो दबंगों ने गाली गलौज करते हुए खदेड़ दिया। इतना ही नहीं दबंगों ने अपने असलाह की बटों से उनकी मारपीट कर दी। बट सिर में लगने से तीन लोगों के सिर फट गए, जबकि महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। सुबह साढ़े सात बजे हुए संघर्ष से गांव में चीखपुकार मच गई। गांव के प्रमुख लोगों ने मामले को शांत कराया। घटना के बाद घायल थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडीकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायलों में मेहताब सिंह (60), तेज सिंह, कालीचरन, विनोद, सोनू, रामकिशन और शशी पत्नी तेज सिंह घायल हो गईं। मेहताब सिंह ने बताया उनका गांव के बाहर एक प्लाट पड़ा है। जिस पर गांव के दबंग लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। बुधवार सुबह जब वह लोग प्लाट पर निर्माण करने पहुंचे तो उन्होंने विरोध किया। जिस पर दबंगों ने उनके साथ व उनके परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उन्होंने बताया दबंगों ने लाइसेंसी और अवैध असलाह से फाय¨रग कर जान लेवा हमला किया। जिससे उनका परिवार बाल-बाल बच गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया मामला दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुआ है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है।

Posted By: Inextlive