देश की राजधानी दिल्ली कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर का सामना कर रही है। इस दाैरान यहां मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। दिल्ली में बीते दिन रिकॉर्ड मौतें हुईं। पिछले 24 घंटों में 7053 नए कोविड​​-19 मामले और 104 मौतें दर्ज की गई है।


नई दिल्ली (एएनआई)। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोराेना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। दिल्ली ने पिछले 24 घंटों में 7,053 नए कोविड​​-19 मामले और 104 मौतें दर्ज की गई है। इस तरह से राजधानी में अब तक कुल 4,67,028 लोग संक्रमित हो चुके हैं। यह पहली बार है जब राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के कारण एक ही दिन में 100 से अधिक मरीजों की मौत हो गई है। इससे पहले 16 जून को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 93 रोगियों की मृत्यु हो गई थी। अब तक तक यहां 7,332 लोगों की माैत हो चुकी है। हालांकि कोरोना वायरस से लोग ठीक भी हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में6,462 लोग रिकवर होकर डिस्चार्ज हुए हैं। दिल्ली में सक्रिय मामले 43,116 हैं
दिल्ली में कुल संक्रमित मामलों में 4,16,580 लोग ठीक हो चुके हैं। दिल्ली सरकार ने कहा कि सक्रिय मामले 43,116 हैं। इनमें से कुछ मरीज होम आइसोलेशन में तो कुछ अस्पताल में हैं। सभी पर नजर वहीं देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 87 लाख पार हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में 44,878 नए कोविड-19 संक्रमणों के साथ, भारत में कुल मामले 87,28,795 तक पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 547 नई मौतों के साथ, मृतकों का आंकड़ा 1,28,688 हो गया है। इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो कुल संख्या 4,84,547 है।

Posted By: Shweta Mishra