भारत में कोरोना वायरस के एक दिन में 9765 नए मामले सामने आए हैं और 477 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक बार फिर सक्रिय मामले बढ़कर 99763 हो गए जबकि कल एक दिन पहले ये घटकर 99023 पहुंच गए थे।


नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में कोरोना वायरस के मामले आज 9 हजार से अधिक दर्ज किए गए हैंं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में कोरोना वायरस के 9,765 नए मामले सामने आने के साथ ही भारत में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3,46,06,541 हो गए। वहीं सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, केरल के 403 लोगों सहित पिछले 24 घंटे में 477 लोगों की मौत हुई है। इस तरह से भारत में कोराेना वायरस की वजह से जान गवांने वालो मरीजों की संख्या कुल संख्या बढ़कर 4,69,724 हो गई है। 477 नई माैतों में महाराष्ट्र के 28 लोग शामिल


एक दिन में 477 नए लोगों की माैत में महाराष्ट्र के 28 लोग शामिल हैं। देश में अब तक कुल 4,69,724 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 1,41,025, केरल से 40,535, कर्नाटक से 38,213, तमिलनाडु से 36,492, दिल्ली से 25,098, उत्तर प्रदेश से 22,911 और पश्चिम बंगाल से 19,498 मौतें शामिल हैं। वहीं सक्रिय मामले बढ़कर 99,763 हो गए। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय काेविड-19 केसलोड में 740 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। इनमें से कुछ मरीज अस्पताल तो कुछ मरीज होम आइसोलेशन में अपना उपचार करा रहे हैं। राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी रेट 98.35 प्रतिशत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि लगातार 158 दिनों से नए कोरोना वायरस संक्रमणों में दैनिक वृद्धि 50,000 से कम रही है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.29 प्रतिशत शामिल है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है, जबकि राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी रेट 98.35 प्रतिशत है। कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,40,37,054 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.36 प्रतिशत दर्ज की गई। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 124.96 करोड़ से अधिक कुल खुराक दी जा चुकी है।

Posted By: Shweta Mishra