Coronavirus In India : एक दिन में 10,423 केस, 250 दिनों में नए मामलों में सबसे बड़ी गिरावट
नई दिल्ली (पीटीआई)। Coronavirus In India : भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में पिछले 24 घंटों में एक बड़ी गिरावट देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने एक दिन में 10,423 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए हैं जो, 259 दिनों में सबसे कम मामले हैं। इन नए मामलों के साथ, भारत में संक्रमितों की संख्या 3,42,96,237 हो गई। वहीं सक्रिय मामले घटकर 1,53,776 हो गए, जो 250 दिनों में सबसे कम है। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 443 नई मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,58,880 हो गई।
25 सीधे दिनों से 20,000 से नीचे दर्ज हो रहे नए केस
कोरोना के नए मामलाें में दैनिक वृद्धि पिछले 25 सीधे दिनों से 20,000 से नीचे और लगातार 128 दिनों से 50,000 से कम नीचे दर्ज हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.45 प्रतिशत शामिल है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है, जबकि नेशनल कोविड-19 रिकवरी रेट 98.21 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 केसलोड में 5,041 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है।
इस तरह से भारत में बढ़ा था कोरोना वायरस का आंकड़ा
भारत की कोविड-19 टैली 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गई थी। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गई थी। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था। इसके बाद रफ्तार बढ़ती रही और भारत ने इस साल 4 मई को दो करोड़ का आंकड़ा और इसके बाद 23 जून को तीन करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।